Board Exam 2024 से ठीक पहले CBSE की एडवाइजरी जारी, किया सावधान
Published by : Shaurya Punj Updated At : 12 Feb 2024 5:06 PM
Board Exam 2024, CBSE shares list of fake social media handles: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन हैंडलों की एक सूची जारी की है जो एक्स (X) पर आम जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करते पाए गए हैं.
Board Exam 2024, CBSE shares list of fake social media handles: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने उन हैंडलों की एक सूची जारी की है जो एक्स (X) पर आम जनता को गुमराह करने के उद्देश्य से सीबीएसई के नाम और लोगो का उपयोग करते पाए गए हैं.
Also Read: JEE Mains Result 2024:जेईई मेंस का फाइनल आंसर की जारी, जल्द जारी होगा रिजल्टऐसे कई अकाउंट हैं जो सीबीएसई किनकल करते हैं, हालांकि ‘एक्स’ पर सीबीएसई का केवल एक आधिकारिक खाता है, जिसका हैंडल ‘@cbseindia29’ है. आपको बता दें सीबीएसई ने लगभग 30 ऐसे ट्विटर हैंडल सूचीबद्ध किए हैं जो बोर्ड की नकल कर रहे हैं और फेक हैं, साथ ही गलत सूचना फैला रहे हैं.
ऑफिशियल नोटिस में सीबीएसई ने कही ये बात
सीबीएसई ने एक ऑफिशियल नोटिस में लिखा है “यब सूचित किया जाता है कि इन सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ उचित कार्रवाई शुरू की जा रही है। जनता को सावधान किया जाता है और सलाह दी जाती है कि वे सीबीएसई से संबंधित सत्यापित और प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई के आधिकारिक एक्स हैंडल, जो कि @cbseindia29 है, का अनुसरण करें.”

इन फेक हैंडल्स के बारे में सीबीएसई ने चेताया
@Cbse_official
@cbseboard
@CBSENEWSINDIA
@CBSEupdates
@CBSE_Results
@cbse_guide@cbseexamresults
@cbse_news
@CBSE_HQ
@cbse_nic_in
@cbscExam
@CBSEINDIA
CBSE Board Exams Admit Card Released: 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी
CBSE Board Exams Admit Card Released: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. इस साल बोर्ड परीक्षाएं कराने वाले सीबीएसई स्कूल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड कलेक्ट करना होगा. बता दें कि 10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 13 मार्च 2024 तक चलेंगी, जबकि 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक चलेंगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
वेबसाइट पर जाने के बाद स्कूल परीक्षा संगम पर क्लिक करें.
एक नया पेज खुलेगा जहां स्कूलों को स्कूल लिंक का चयन करना होगा.
प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा.
होमपेज पर, सीबीएसई बोर्ड परीक्षा एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
स्कूल अधिकारियों को अपने ‘यूजर आईडी’ और ‘पासवर्ड’ का उपयोग करके लॉगिन करना होगा.
एक बार लॉग इन करने के बाद, छात्रों का विवरण दर्ज करें.
कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा चरण.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










