हंसखली दुष्कर्म मामले की जांच करने नदिया पहुंची सीबीआई, प्रभाकर पोद्दार के घर की ली गई तलाशी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2022 6:19 PM
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली में चार अप्रैल को नौवीं कक्षा की एक छात्रा से मुख्य आरोपी के घर जन्म दिन की एक पार्टी के दौरान कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले का मुख्य आरोपी टीएमसी के एक स्थानीय नेता का बेटा शामिल बताया जा रहा है. घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई थी.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम नदिया पहुंच गई है. केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ सीएफएसएल के अधिकारी भी मौजूद हैं. खबर यह भी है कि सीएफएसएल के अधिकारियों के साथ सीबीआई की टीम ने नदिया में हंसखली मामले के दूसरे अभियुक्त प्रभाकर पोद्दार पहुंचकर तलाशी अभियान की शुरुआत कर दी है. खबर यह भी है कि हंसखली दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई मौका-ए-वारदात से एकत्र किए गए सैंपल का गिरफ्तार आरोपियों से मिलान कराने के लिए डीएनए टेस्ट भी करा सकती है.
बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के हंसखली में चार अप्रैल को नौवीं कक्षा की एक छात्रा से मुख्य आरोपी के घर जन्म दिन की एक पार्टी के दौरान कथित तौर पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक स्थानीय नेता का बेटा है. घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई थी. उसके पिता ने 10 अप्रैल को पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया था कि आरोपी ने हथियार के बल पर शव को छीन लिया और उसकी अंत्येष्टि कर दी.
सीबीआई अधिकारी और ज्यादा सबूत जुटाने करने के लिए शुक्रवार को दोबारा मौका-ए-वारदात पर गए. इससे पहले, उन्होंने गुरुवार रात घटनास्थल से सैंपल भी उठाए थे. बताया जा रहा है कि सीबीआई अधिकारियों की योजना गिरफ्तार आरोपी से सैंपल एकत्र करने की है. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हम गिरफ्तार आरेापी से डीएनए सैंपल एकत्र करेंगे और उसका घटनास्थल से उठाए गए सैंपल से मिलान करेंगे. यह हमारी जांच में एक अहम कदम होगा. हम हंसखली में विभिन्न स्थानों पर अपना तलाशी अभियान जारी रखेंगे.
इससे पहले, मामले की जांच में जुटे सीबीआई अधिकारियों ने गुरुवार को मुख्य आरोपी के घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और मौका-ए-वारदात की तलाशी ली. पूरे तलाशी अभियान के दौरान उनके साथ केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के कर्मी भी थे और साक्ष्य एकत्र करने के कार्य की वीडियोग्राफी की गई. तलाशी गुरुवार देर रात तक जारी रही और इलाके में बिजली गुल होने के चलते इसमें देर हुई.
Also Read: बीरभूम में बोलपुर के बाद अब आदित्यपुर में भी नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश शुरू
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने घटना की जांच करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रा की मौत के कारण के बारे में संदेह जताया है और हैरानी जताई है कि क्या नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत किसी व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारने पर गिरने के बाद हुई. ममता बनर्जी ने दावा किया था कि मृतका का मुख्य आरोपी से प्रेम संबंध था. उन्होंने यह भी सवाल किया कि पीड़िता के परिवार ने शव की अंत्येष्टि होने के पांच दिन बाद पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई. विपक्षी दलों ने उनके बयान को स्तब्ध कर देने वाला बताया है और आरोप लगाया कि वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वह उनकी पार्टी के एक नेता का बेटा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










