Cannes 2022: दीपिका पादुकोण ने कान्स में शामिल होने के लिए मुंबई से भरी उड़ान, जूरी लिस्ट में है शामिल

दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म महोत्सव में जूरी सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. मुंबई से उन्होंने फ्रेंच रिवेरा के लिए उड़ान भरी.
Cannes 2022: दीपिका पादुकोण बॉलीवु़ड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. दीपिका के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. वो शाहरुख खान की फिल्म पठान के अलावा प्रभास के साथ प्रोजेक्ट के में काम कर रही है. इस बीच एक्ट्रेस ने 75वें कान्स फेस्टिवल में जूरी लिस्ट में शामिल होने पर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी. बीते रात इसमें शामिल होने के लिए मुंबई से उन्होंने फ्रेंच रिवेरा के लिए उड़ान भरी.
दीपिका पादुकोण 75वें कान्स फिल्म महोत्सव में जूरी सदस्य के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्ट्रेस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह के 75वें संस्करण में आठ सदस्यीय जूरी का हिस्सा है. कांस में शामिल होने के लिए बीते रात उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. इस दौरान एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश लुक में नजर आई.
https://www.instagram.com/p/CdWx3EKqrvt/
कान्स फिल्म फेस्टिवल 16 मई से 28 मई के बीच होगा और ये दो हफ्ते दीपिका पादुकोण के लिए काफी बिजी होने वाला है. वहीं, जूरी में दीपिका के अलावा ईरानी फिल्म निर्माता असगर फरहादी, स्वीडिश अभिनेत्री नूमी रैपेस, रेबेका हॉल, जैस्मीन ट्रिनका, फ्रांसीसी निर्देशक लाड्ज ली, अमेरिकी निर्देशक जेफ निकोल्स और नॉर्वे के निर्देशक जोआचिम ट्रायर शामिल हैं.
Also Read: दीपिका पादुकोण बनी 75वें कांन्स फिल्म फेस्टिवल की जूरी, लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस
पिछली बार दीपिका पादुकोण फिल्म गहराइयां में नजर आई थी. शकुन बत्रा की फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, धैर्य करवा और अनन्या पांडे भी थी. हालांकि दर्शकों को फिल्म उतनी पसन्द नहीं आई थी. लेकिन दीपिका की एक्टिंग को सबने काफी सराहा था. वहीं, उनकी आने वाली फिल्मों में शाहरुख खान- जॉन अब्राहम के साथ ‘पठान’, ऋतिक रोशन के साथ ‘फाइटर’ है. इसके अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी के साथ ‘प्रोजेक्ट के’ और अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ रीमेक भी है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




