BWF World Tour Finals 2021: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन ने नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई, किदांबी श्रीकांत हारे

Nusa Dua: India's Pusarla V. Sindhu competes against Germany's Yvonne Li during their women's singles badminton group stage match at the BWF World Tour Finals in Nusa Dua, Bali, Indonesia, Thursday, Dec. 2, 2021. AP/PTI(AP12_02_2021_000173A)
BWF World Tour Finals 2021 सिंधु ने दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी जर्मनी की यवोनी ली को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में सीधे गेम में 31 मिनट में 21-10, 21-13 से शिकस्त देकर शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित की.
BWF World Tour Finals 2021: भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) और हमवतन लक्ष्य सेन ने गुरुवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाई. लेकिन दूसरे ग्रुप मैच में हार के बाद किदांबी श्रीकांत (kidambi srikanth) की राह मुश्किल हो गई.
इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को 2018 में जीतने वाली एकमात्र भारतीय 26 साल की पीवी सिंधु ने दुनिया की 23वें नंबर की खिलाड़ी जर्मनी की यवोनी ली को ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में सीधे गेम में 31 मिनट में 21-10, 21-13 से शिकस्त देकर शीर्ष दो में जगह सुनिश्चित की.
Also Read: पीवी सिंधु करने जा रही शादी! बैडमिंटन स्टार को नये अवतार में देख फैंस हैरान
गत विश्व चैंपियन पीवी सिंधु अपने अंतिम ग्रुप मैच में शीर्ष वरीय थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी. साल 2014 में इस सत्रांत टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाले दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत की अगले चरण में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा जब उन्हें पुरुष एकल के अपने दूसरे ग्रुप बी मैच में तीन बार के जूनियर विश्व चैंपियन थाईलैंड के कुंलावुत वितिदसर्न के खिलाफ सीधे गेम में 18-21, 7-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी.
Also Read: पीवी सिंधु नियॉन ग्रीन ड्रेस में लग रही हैं बेहद खूबसूरत, कीमत जानकर रह जायेंगे दंग
इससे पहले महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. उन्हें बुल्गारिया की गैब्रिएला स्टोएवा और स्टेफानी स्टोएवा ने 21-19, 22- 20 से मात दी.
Also Read: पीवी सिंधु ने रेड सूट में शेयर की बेहद खूबसूरत तसवीर, इस खास पत्रिका के कवर पेज में बनायी जगह
इस हार के साथ भारतीय जोड़ी की नॉकआउट में जगह बनाने की उम्मीद भी खत्म हो गई. अब उनका सामना ग्रुप बी के आखिरी मैच में इंग्लैंड की चोले बिर्च और लौरेन स्मिथ से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




