वर्ल्ड चैंपियन बनने से बस एक कदम दूर किदांबी श्रीकांत, जानिए कब और कहां देख सकते हैं फाइनल मुकाबला

Badminton World Championships: भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं.
Badminton World Championships: शनिवार को भारतीय बैडमिंटन का में एक नया अध्याय जुड़ा. भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. बता दें कि शनिवार को सेमीफाइनल में भारत के दो शटलर लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और किदांबी श्रीकांत के बीच हुआ, जिसमें श्रीकांत ने बाजी मारी. बता दें कि रविवार की किदांबी श्रीकांत और कीन येव लोह के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा. बता दें कि श्रीकांत बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं.
BATTLE FOR THE CROWN 👑🔥
A historic & important day for Indian badminton as @srikidambi– first ever 🇮🇳 MS #WorldChampionships finalist will take court for the clash to become the world champion 👊
All the best Srikanth, go for gold 💪🥇#BWFWorldChampionships2021#Badminton pic.twitter.com/eK5nA3JStW
— BAI Media (@BAI_Media) December 19, 2021
बता दें कि शनिवार को स्पेन में चल रही बीडब्लूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइल मुकाबले में भारत के दो शटलर किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन आमने सामने थें. 20 साल के लक्ष्य सेन ने सेमीफाइल मुकाबले में शानदार तरीके से अपना आजाग किया. लक्ष्य सेन ने पहले सेट को 21-17 से अपने नाम किया. वहीं पहला सेट गंवाने के बाद अगले दो सेट में श्रीकांत ने लक्ष्य सेन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. श्रीकांत ने अगले दोनों सेट को 21-14, 21-17 से अपने नाम किया और पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनायी. श्रीकांत रविवार को होने वाले फाइनल मुकाबला भी अपने नाम करते है तो ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन जाएंगे.
Also Read: जब कप्तानी के बार में सुनकर अनुष्का के सामने रोने लगे थे विराट, कोहली ने खुद बताया पूरी कहानी
-
किसके बीच खेला जाएगा बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला?
किदांबी श्रीकांत और कीन येव लोह के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
-
कितने बजे शुरू होगा किदांबी श्रीकांत और कीन येव लोह के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला?
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रविवार के मुकाबले दोपहर ढाई बजे से शुरू होंगे. श्रीकांत का फाइनल मैच सात बजे के आसपास खेला जाएगा
-
कहां देख सकते हैं किदांबी श्रीकांत और कीन येव लोह के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला?
किदांबी श्रीकांत और कीन येव लोह के बीच बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 3 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी पर होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




