ePaper

7000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें यह पावरफुल स्मार्टफोन, 13MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी से है लोडेड

Updated at : 24 Oct 2023 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
7000 रुपये से कम कीमत पर खरीदें यह पावरफुल स्मार्टफोन, 13MP कैमरा और 6000mAh की बैटरी से है लोडेड

अगर आप अपने लिए 10 हजार रुपये से कम कीमत वाला एक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको Infinix SMART 7 पर दिए जा रहे ऑफर्स की जानकारी देने वाले हैं. फिलहाल यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए अवेलेबल है.

विज्ञापन
undefined

Infinix SMART 7 Flipkart Offers: अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन अपने लिए एक स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन, उसके लिए ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल के दौरान अगर आप चाहें तो Infinix SMART 7 स्मार्टफोन को काफी सस्ते कीमत पर खरीद सकते हैं. तो चलिए इस स्मार्टफोन पर दिए जा रहे ऑफर्स और इसके स्पेक्स के बारे में विस्तार से जान लेते हैं.

undefined

Infinix SMART 7 में क्या है खास? : अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे है तो बता दें यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जिसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम और इसमें आपको हार्डवेयर सेटअप भी कमाल का देखने को मिल जाता है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को मुख्य तौर पर बजट बायर्स के लिए पेश किया है. फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आप इस स्मार्टफोन को 7000 रुपये से भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे.

undefined

Infinix SMART 7 Spcifications: अगर आप इस स्मार्टफोन को ख़रीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके स्पेक्स के बारे में विस्तार से जान लें. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में एक बड़ा 6.6 इंच का HD डिस्प्ले दिया है. वहीं, पावरफुल परफॉरमेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Unisoc Spreadtrum SC9863A1 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. Infinix के इस स्मार्टफोन में आपको 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर मिल जाता है. इस स्मार्टफोन में आपको 6000mAh की बैटरी भी दी गयी है.

undefined

Infinix SMART 7 पर क्या है डील?: इंफीनिक्स स्मार्ट 7 को इस समय फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ते कीमत पर खरीदा जा सकता है. वैसे तो इस स्मार्टफोन की कीमत 10,999 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आप इसे 40 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 6,599 रुपये में खरीद सकेंगे. बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इस स्मार्टफोन पर और भी बचत की जा सकती है. अगर आप इस स्मार्टफोन को ख़रीदते समय ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो इसपर अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट पा सकेंगे.

undefined

Infinix SMART 7 Exchange Offers: इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा दे रही है. अपने पुराने स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज कर आप इसपर 6,050 रुपये का एक्सचेंज बोनस पा सकते हैं. एक्सचेंज बोनस का फायदा उठाकर आप इस स्मार्टफोन को और भी कम कीमत पर खरीद सकेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola