ePaper
Live Updates

Brigade Rally : एतो राग केनो दीदी? ममता बनर्जी के रावण-दैत्य वाले बयान पर पीएम ने उठाया सवाल

Updated at : 07 Mar 2021 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
Brigade Rally : एतो राग केनो दीदी? ममता बनर्जी के रावण-दैत्य वाले बयान पर पीएम ने उठाया सवाल

Brigade Rally LIVE Update |PM Narendra modi Share stage with Mithun Chakraborty : ब्रिगेड रैली के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा है. पीएम ने इस दौरान तंज कसते हुए कहा कि ममता दीदी की स्कूटी इस बार नंदीग्राम में ही गिरेगी. पीएम ने इस दौरान लेफ्ट और कांग्रेस पर भी हमला बोला. इससे पहले, एक्टर मिथुन चक्रवर्ती ब्रिगेड ग्राउंड पर पहुंचे. यहां पर कैलाश विजयवर्गीय ने मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को भाजपा की सदस्यता दिलाई. वहीं ब्रिगेड रैली में बैरकपुर से सांसद अर्जुन सिंह ने ममता सरकार पर जमकर हमला बोला है. अर्जुन सिंह ने कहा है कि ममता दीदी की पार्टी इस बार बंगाल से साफ हो जाएगी. पीएम मोदी की रैली से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:37 PM. 7 Mar 213:37 PM. 7 Mar

दीदी, आपको इतना गुस्सा क्यों आ रहा है- PM Modi

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी के दैत्य और रावण वाले बयान पर निशाना साधा है. पीएम ने कहा कि दीदी, आपको इतना गुस्सा क्यों आ रहा है. उन्होंने कहा कि दीदी का रिमोट कंट्रोल अब उनके पास नहीं रहा.

3:37 PM. 7 Mar 213:37 PM. 7 Mar

खेला होबे पर बोले पीएम

ब्रिगेड की रैली से पीएम मोदी ने कहा ये लोग अब कह रहे हैं, खेला होबे. बताइए अब क्या खेला होगा? पीएम ने कहा करप्शन के नाम पर ये लोग खेल रहे थे. सत्ता में बैठे लोगों ने भावनाओं से खेला है.

3:29 PM. 7 Mar 213:29 PM. 7 Mar

आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना- पीएम ने उठाया सवाल

नरेंद्र मोदी ने ब्रिगेड रैली में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने एक ही भतीजे की बुआ होने के मोह को क्यों चुना? बंगाल के लाखों भतीजे-भतीजियों की आशाओं के बजाय आप अपने भतीजे का लालच पूरा करने में क्यों लग गईं? आप भी भाई-भतीजावाद के उन कांग्रेसी संस्कारों को छोड़ नहीं पाईं, जिनके खिलाफ आपने बगावत की थी.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

पीएम का लेफ्ट पर वार

ब्रिगेड की रैली से पीएम मोदी लेफ्ट पर भी वार किया. पीएम मोदी ने कहा, आजादी के नारे पर कांग्रेस सत्ता में आई थी.आजादी के बाद कुछ समय काम हुआ, लेकिन फिर बंगाल पर वोटबैंक की राजनीति हावी होती चली गई. इस राजनीति को वामपंथियों ने और बढ़ाया और नारा दिया- “कांग्रेसेर कालो हाथ, भेंगे दाओ, गुड़िये दाओ! अब बताइए कि ये काला हाथ गोरा हो गया?

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

टीएमसी सरकार पर निशाना

पीएम मोदी ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में कोी परिवर्तन नहीं आया है. यहां रोजगार की स्थिति में परिवर्तन नहीं हुआ है.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

आपका दिल जीतते रहेंगे- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि नगर पंचायत और नगर निगम में पारदर्शिता की जरूरत है. लोकतांत्रिक व्यवस्था को यहां की सरकार ने तहस नहस किया है. पीएम ने आगे कहा, ‘मैं सिर्फ चुनाव में नहीं, हम हर पल आपका दिल जीतते रहेंगे. अपने काम के द्वारा, सेवा के द्वारा, समर्पण के द्वारा, परिश्रम के द्वारा.’

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

आसोल पोरिबर्तन का मतलब सिर्फ बदलाव नहीं – पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मैं ब्रिगेड ग्राउंड से आपको इस आशोल पोरिबोरतोन का विश्वास दिलाने आया हूं. विश्वास, बंगाल के विकास का. विश्वास, बंगाल में स्थितियों के बदलने का. विश्वास, बंगाल में निवेश बढ़ने का. विश्वास, बंगाल के पुनर्निर्माण का. विश्वास, बंगाल की संस्कृति की रक्षा का.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने रैली में कहा कि मैं विश्वास दिलाने आया हूं कि आपके लिए, यहां के नौजवानों के लिए, किसानों, उद्यमियों, यहां की बहनों-बेटियों के विकास के लिए हम 24 घंटे दिन रात मेहनत से काम करेंगे. हम मेहनत करने में कोई कमी नहीं रखेंगे.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

बंगाल को चाहिए आसोल पोरिबर्तन

पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में लोगों को आसोल पोरिबर्तन चाहिए. उन्होंने कहा कि आसोल पोरिबर्तन के लिए ही युवा यहां पर आए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि सरकार बनने के बाद आपकी बात सुनी जाएगी.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

दीदी ने भरोसा तोड़ दिया- पीएम

बंगाल ने परिवर्तन के लिए ही ममता दीदी पर भरोसा किया था. लेकिन दीदी और उनके काडर ने ये भरोसा तोड़ दिया. इन लोगों ने बंगाल का विश्वास तोड़ा. इन लोगों ने बंगाल को अपमानित किया। यहां की बहन-बेटियों पर अत्याचार किया.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

बंगाल से निकले महान व्यक्तित्वों ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को सशक्त किया. बंगाल की इस धरती ने एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के लिए बलिदान देने वाला सपूत हमें दिया। ऐसी पावन मिट्टी को मैं नमन करता हूं.

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

ऐसा दृश्य मुझे आज देखने को मिला- पीएम

पीएम मोदी ने ब्रिगेड रैली में कहा, ‘राजनीतिक जीवन में सैकड़ों रैलियों को संबोधित करने का सौभाग्य मिला है, लेकिन इतने लंबे कार्यकाल में मैंने कभी इतने बड़े विशाल जन समूह का हमें आशीर्वाद मिला हो ऐसा दृश्य मुझे आज देखने को मिला है.’

3:09 PM. 7 Mar 213:09 PM. 7 Mar

संबोधन शुरू

पीएम मोदी का ब्रिगेड रैली में संबोधन शुरू हो गया है. इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती ने उनका मंच पर स्वागत किया.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

ब्रिगेड पहुंचे पीएम

पीएम मोदी ब्रिगेड के मंच पर पहुंच गए हैं. पीएम मोदी के आने पर बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी स्वाग्तम के नारे लगा रहे हैं. पीएम मोदी अब से थोड़ी देर बाद जनसभा को संबोधित करेंगे.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

रेसकोर्स ग्राउंड में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतर गया

रेसकोर्स ग्राउंड में पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर उतर गया है. अब से कुछ देर में पीएम मोदी मंच पर पहुंच जाएंगे. पीएम मोदी यहां पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

मिथुन चक्रवर्ती का नया डायलॉग

ब्रिगेड रैली के मंच से मिथुन चक्रवर्ती ने नया डायलॉग दिया. कहा मैं ढोर सांप नहीं हूं. मैं दो मुंहा सांप भी नहीं हूं. मैं कोबरा हूं, एक बार काटा, तो घर में तस्वीर लग जाएगी. मैं हमेशा हरहाल में आपके साथ रहूंगा.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

ब्रिगेड रैली के मंच पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा

ब्रिगेड रैली के मंच पर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि कोई आपका हक नहीं छीनेगा, जो छीनेगा उसे छोड़ूंगा नहीं. इस दौरान मिथुन ने बीजेपी में शामिल होने को गर्व के रूप में बताया. मिथुन ने आगे कहा कि मारूंगा यहां पर और गिरोगे श्मशान में.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

कोलकाता पहुंचे पीएम मोदी

बंगाल में रैली को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं. अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी रैली स्थल पर पहुंचेंगे. वहीं मंच पर संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जो आज खुद को बंगाल की बेटी कहती हैं, वो दरअसल बंग्लादेशी घुसपैठियों की खाला है.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

बीजेपी के हुए मिथुन

पीएम मोदी के मंच पर मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. मिथुन चक्रवर्ती इस दौरान बीजेपी का झंडा लहराते हुए भी दिखे. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती एक समय में तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्यसभा का सांसद रह चुके हैं.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

मैजिक होबे- लॉकेट

हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने कहा कि इस बार खेला नहीं होगा, जबकि बंगाल की जनता मैजिक करेगा. लॉकेट ने इस दौरान बंगाल की बेटी को लेकर ममता पर निशाना भी साधा.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

ब्रिगेड रैली में अब दिनेश त्रिवेदी पहुंचे

पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली में अब दिनेश त्रिवेदी पहुंच गए हैं. दिनेश त्रिवेदी के पहुंचने के बाद मंच पर बैरकुपर के सांसद अर्जुन सिंह भाषण दे रहे हैं. अर्जुन सिंह अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा रहे हैं.

2:29 PM. 7 Mar 212:29 PM. 7 Mar

अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी पहुंचेंगे

ब्रिगेड मैदान की रैली में अब से कुछ देर बाद पीएम मोदी पहुंचेंगे. पीएम मोदी के आने के बाद बंगाली बाबू मिथुन चक्रवर्ती को बीजेपी की सदस्यता दिलाई जाएगी.

12:37 PM. 7 Mar 2112:37 PM. 7 Mar

आसोल पोरीबोर्टन’ के लिए यह समय बीजेपी का समय है: लॉकेट चटर्जी

बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी ने पीएम मोदी की रैली को लेकर ट्वीट कर कहा है कि आजादी के इतने सालों बाद भी बंगाल वंचित और शोषण से त्रस्त है! बंगाल की जनता ने अभी तक इन भ्रष्ट सरकारों के कारण वास्तविक स्वतंत्रता का स्वाद नहीं चखा है! ‘आसोल पोरीबोर्टन’ के लिए यह समय बीजेपी का समय है.

12:37 PM. 7 Mar 2112:37 PM. 7 Mar

मंच पर पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता ब्रिगेड मैदान पहुंच चुके हैं. वो मंच पर मौजूद है. मंच पर मौजूद नेताओं ने उनका अभिनंदन किया.

12:37 PM. 7 Mar 2112:37 PM. 7 Mar

ब्रिगेड मैदान में उमड़ा लोगों की हुजूम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के कोने कोने से लोग आ रहे हैं. ब्रिगेड मैदान में लोगों का हुूजूम उमड़ पड़ा है. तस्वीरों में ब्रिगेड मैदान

12:37 PM. 7 Mar 2112:37 PM. 7 Mar

रैली स्थल के लिए रवाना हुए मिथुन चक्रवर्ती

ब्रिगेड मैदान में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने के लअ फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती निकल चुके हैं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

ब्रिगेड मैदान में लोगों का आना शुरू

ब्रिगेड मैदान में लोगों का आना शुरू हो गया है. बंगाल के दूरदराज से लोग बसों ओर ट्रेनों में भरभरकर आ रहे हैं. वहीं पीएम मोदी भी अब से कुछ देर बाद ब्रिगेड मैदान पहुंचेंगे.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

घर घर जाकर निमंत्रण पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रविवार को होने वाली सभा भाजपा के सांसद और सभी नेता घर घर जाकर निमंत्रण पत्र प्रदान कर रहे हैं. शनिवार को इसी क्रम में, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री के गढ़ भवानीपुर में घर-घर जाकर लोगों के बीच निमंत्रण कार्ड बांटे.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

47 लोगों की बैठने की व्यवस्था

ब्रिगेड रैली की मंच पर पीएम मोदी, मिथुन चक्रवर्ती सहित 47 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है. मंच पर पार्टी सांसद, केंद्रीय पदाधिकारी, विधायक आदि को जगह मिलेगी.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

ममता बनर्जी के खिलाफ आज पीएम मोदी के मंच से एक्टर मिथुन चक्रवर्ती चुनावी बिगुल फूकेंगे

ममता बनर्जी के खिलाफ आज पीएम मोदी के मंच से एक्टर मिथुन चक्रवर्ती चुनावी बिगुल फूकेंगे. बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ रहे हैं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी पहुंची

भाजपा और तृणमूल के धुरंधर नेता अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे. कोलकाता स्थित ब्रिगेड मैदान में जहां पीएम मोदी जनसभा करेंगे, वहीं सिलीगुड़ी में तृणमूल सुप्रीमो सह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रोड शो निकालेंगी. इसके लिए शनिवार दोपहर में मुख्यमंत्री सिलीगुड़ी पहुंच गयीं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

ममता आज सिलिगुड़ी में

पीएम मोदी जहां आज ब्रिगेड मैदान से मेगा रैली करेंगे. वहीं ममता बनर्जी आज सिलिगुड़ी में चुनावी अभियान का आगाज करेंगी. ममता बनर्जी सिलिगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

1,500 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

बताया जा रहा है कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड और उससे सटे इलाकों में करीब 1,500 सीसीटीवी कैमरों से कोलकाता पुलिस के साथ विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के अधिकारी निगरानी करेंगे. सूत्रों के अनुसार, मुख्य मंच के पीछे एक केंद्रीय निगरानी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा. साथ ही मंच के सामने त्रिस्तरीय बैरिकेड किये जायेंगे. मुख्य मंच के साथ दो और छोटे मंच होंगे, जिनमें से एक स्थानीय भाजपा नेताओं के लिए होगा. दूसरा मंच मीडियाकर्मियों के लिए होगा. बता दें कि एसपीजी के अधिकारी पहले ही सभा स्थल का दौरा कर चुके हैं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बंगाल में होनेवाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को भाजपा की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सभा होगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिरकत करेंगे. प्रदेश भाजपा ने सभा की पूरी तैयारी कर ली है. सभा में प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे, इसको ध्यान में रखते हुए कोलकाता पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सुरक्षा को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

ब्रिगेड मैदान से हुंकार भरेंगे

पीएम मोदी आज पहली बार विधानसभा चुनाव 2021 की घोषणा के बाद आज पहली बार रैली को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी बंगाल चुनाव में आज कोलकाता की ब्रिगेड मैदान से हुंकार भरेंगे.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

वोटिंग से पहले केंद्रीय बल पहुंच रही है बंगाल

बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जा रहे हैं. विभिन्न विधानसभा केंद्रों के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 125 कंपनियां पहुंच गयी है. पहले चरण के मतदान से पूर्व बंगाल में केंद्रीय बलों की 200 और कंपनियां पहुंच रही हैं.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव से भी सैकड़ों बसें रद्द

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड सभा को लेकर राज्य के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कार्यकर्ताओं के आने को लेकर विशेष तैयारी की गयी है. इसी क्रम में कुछ जिलों में बुक की गयीं बसों को रद्द करवाने का आरोप सामने आया है. भाजपा ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने बस मालिकों पर दबाव बना कर कई बसों को रद्द करवाया है. उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव से भी सैकड़ों बसों को रद्द किये जाने से नाराज भाजपा समर्थक सड़क पर उतर आये हैं

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

राजीव बनर्जी के काफिले को घेर कर विरोध प्रदर्शन

हावड़ा में भाजपा नेता राजीव बनर्जी के काफिले को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया गया. राजीव को काला झंडा दिखाने के साथ प्रदर्शनकारियों ने गौ बैक के नारे भी लगाये. इसे लेकर इलाके मे तनाव फैल गया. इसके बाद, स्थिति को बिगड़ता देख राजीव के सुरक्षा में तैनात केंद्रील बल के जवान ने एक प्रदर्शनकारी के ऊपर लाठीचार्ज किया. इसके बाद, स्थिति और बिगड़ गयी. लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क अवरोध शुरू किया. हालांकि, राजीव बनर्जी को पुलिस ने सुरक्षित निकाल लिया

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

10 लाख भीड़ जुटाने का दावा

बता दें कि पीएम मोदी की कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में मेगा रैली है. पार्टी का दावा है कि रैली में 10 लाख लोगों को लाएंगे. वहीं रैली की तैयारियों को लेकर पार्टी के नेता लगातार जायजा लेते दिखे. खुद बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय कई बार ब्रिगेड मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया.

11:00 AM. 7 Mar 2111:00 AM. 7 Mar

भाजपा ने 3 ट्रेनें किराये पर ली है

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (7 मार्च) को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 3 ट्रेनें किराये पर ली है. बताया जा रहा है कि इसके लिए 66 लाख रुपये का भुगतान रेलवे को किया जायेगा.

7:15 AM. 7 Mar 217:15 AM. 7 Mar

ब्रिगेड में रैली आज

पीएम नरेंद्र मोदी बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद आज पहली बार कोलकाता की ब्रिगेड रैली मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर बीजेपी ने पूरी तैयारी कर ली है. रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने तीन ट्रेनों का भी बुकिंग कराया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola