Live Updates
Breaking News: पंजाब में कर्फ्यू की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ाई गयी
Author Utpal kant
Updated:
विज्ञापन
दुनिया भर के लिए एक बड़ी चुनौती के तौर पर उभरे कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में जद्दोजहद जारी है. कोरोना संक्रमण के मामले बदलते दिन के साथ बढ़ते ही जा रहे हैं. इसी बीच, अब पूरे देश का ध्यान इस बात पर है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को समाप्त होगा या फिर आगे बढ़ेगा. बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते आतंक के बीच केंद्र सरकार ने लगाम लगाने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन कर दिया. बावजूद इसके कोरोना के मामलों में कमी नहीं आ रही. देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 5100 से ऊपर जा चुकी है वहीं 149 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, दुनिया की बात करें तो अमेरिका में कोरोना ने अबतक 12 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है. दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार हो गयी है तो वहीं 81000 से अधिक की मौत हो चुकी है. इटली, स्पेन, अमेरिका के बाद अब फ्रांस में भी कोरोना से मरने वालों की संख्या 10000 के पार हो गई है. इधर, कोरोना महामारी का केंद्र रहे चीन के वुहान शहर से 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा दिया गया. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में विपक्षी दलों के सदन के नेताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस पर चर्चा करेंगे. देश और दुनिया से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
3