ePaper

अर्जुन सिंह को बम से उड़ाने की थी योजना! धमाके को लेकर बोले सांसद- कहा- मारने की थी साजिश

Updated at : 08 Sep 2021 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
अर्जुन सिंह को बम से उड़ाने की थी योजना! धमाके को लेकर बोले सांसद- कहा- मारने की थी साजिश

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर बम से हमला किया गया है. उनके आवास के बाहर आज सुबह यानी बुधवार को जोरदार बम धमाका हुआ. बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का कहना है कि, उपचुनाव से पहले उन्हें जान से मारने की साजिश है.

विज्ञापन
  • बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर बम से हुआ हमला

  • सांसद अर्जुन सिंह ने कहा उन्हें जान से मारने की थी साजिश

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जकाई चिंता

पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर बम से हमला किया गया है. उनके आवास के बाहर आज सुबह यानी बुधवार को जोरदार बम धमाका हुआ. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक अपने ट्वीटर पर इसकी जानकारी दी है. इसके साथ ही उन्होंने घटना की निंदा करते हुए, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाया है.

राज्यपाल धनखड़ के की हमले की निंदा: अपने ट्वीट में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि ”पश्चिम बंगाल में हिंसा कम होने के संकेत नहीं दे ही है. आज सुबह सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर बम विस्फोट कानून व्यवस्था कि स्थिति के लिए चिंताजनक है”

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की हमले की निंदा: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर बम से हमले की निंदा की है. उन्होंने कहा कि, समझ में नहीं आ रहा है कि पश्चिम बंगाल में सरकार चल रही है या गुंडों और अराजकता की बहार चल रही है. एक के बाद एक जो घटनाएं आ रही हैं वे पश्चिम बंगाल की व्यवस्था और सरकार के लिए शर्म की बात हैं.

Also Read: 36 करोड़ का इनामी आतंकी हक्कानी बना तालिबान का गृह मंत्री, भारतीय दूतावास समेत कई बड़े हमलों का है मास्टरमाइंड

सांसद अर्जुन सिंह ने कहा उन्हें जान से मारने की थी साजिश: बम से हमले की घटना पर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का कहना है कि, उपचुनाव से पहले उन्हें जान से मारने की साजिश है. अर्जुन सिंह का कहना है कि, पार्टी ने उन्हें भवानीपुर का इंचार्ज बनाया है. ऐसे में मुझे रास्ते से हटाने के लिए हमले किये जा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने बंगाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बंगाल सरकार मामलों की जांच करेगी, और अन्य मामलों की तरह इसे भी रफा-दफा कर देगी.

Also Read: इंडोनेशिया की जेल में भीषण आग, 40 कैदियों की मौत दर्जनों झुलसे, जानिए कैसे लगी जेल में आग

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola