Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : राकेश ओम प्रकाश मेहरा की किताब ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ का कवर हुआ रिलीज

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) का प्रोमो रिलीज हो गया है, जिसे सोशल मीडिया पर फैंस काफी पसन्द कर रहे है. वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग 39 मिलियन हो गई है. बता दें कि एक्ट्रेस के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. LIVE Updates

विज्ञापन

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की किताब ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ का कवर हुआ रिलीज

निर्माता निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा ऑटोबायोग्राफी, द स्ट्रेंजर इन द मिरर के लॉन्च के लिए तैयार हैं जिसका कवर सोनम कपूर द्वारा रिलीज़ कर दिया गया है. ऑटोबायोग्राफी का फ़ॉरवर्ड ए.आर. रहमान ने लिखा है जिनके साथ निर्देशक ने दो फिल्मों ‘रंग दे बसंती’ और ‘दिल्ली 6’ में काम किया है. किताब का आफ्टरवर्ड आमिर खान ने दिया है जिनके साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में काम किया था.

Raj Kundra केस पर अब Kangana Ranaut का बयान

राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद से तमाम सेलेब्रिटीज का रिएक्शन आ चुका है. इसी मामले में अब एक्ट्रेस कंगना रणौत का रिएक्शन आया है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी की खबर शेयर करते हुए लिखा, ‘इसीलिए मैं मूवी इंडस्ट्री को गटर कहती हूं.’

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के सपोर्ट में आईं राखी सावंत

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं. वह शिल्पा शेट्टी (Shilpe Shetty) के हसबैंड राज कुंद्रा (Raj Kundra) के सपोर्ट में आईं हैं. राखी राज के सपोर्ट में वीडियो में कहती हैं कि दोस्तों आपको नहीं लगता है कि शिल्पा जी ने बॉलीवुड में इतना हार्ड वर्क किया है और उनका कोई नाम खराब करने की कोशिश कर रहा है. उनको एक अच्छी जिंदगी नहीं जीने दे रहा है.

https://www.instagram.com/tv/CRi4i8WjN5S/?utm_source=ig_embed&ig_rid=aa59b3c4-3df7-43fb-a598-9fb99aa1ca83

सनी लियोनी का ये वीडियो वायरल

राज कुंद्रा 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

अश्लील फिल्म बनाने और ऐप्स पर अपलोड करने के मामले में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया गया. राज को 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है.

राज कुंद्रा के बाद रयान थरप को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई क्राइम ब्रांच बिजनेसमैन राज कुंद्रा को गिरफ्तार अश्लील फिल्में बनाने और प्रसारित करने के मामले में गिरफ्तार किया है. अब पुलिस ने रयान थरप को अरेस्ट किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola