Raj Kundra Case LIVE: शर्लिन चोपड़ा को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत याचिका
Raj Kundra Case LIVE : पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में है. अब एक बार फिर से पूनम पांडे ने राज के बारे में नया खुलासा किया है. वहीं, निर्माता रतन जैन ने शिल्पा शेट्टी के बारे में कहा कि, “जितना मैं शिल्पा को जानता हूं, वह ऐसा कुछ बिल्कुल नहीं करेगी. LIVE Updates
शर्लिन चोपड़ा को बड़ा झटका
पोर्नोग्राफी रैकेट में चल रही जांच में गिरफ्तारी के डर से शर्लिन चोपड़ा ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, हालांकि उनकी याचिका खारिज कर दी गई है. मुंबई सत्र अदालत ने बिजनेसमैन और अभिनेता शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी. राज कुंद्रा जहां फिलहाल 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं शर्लिन ने मुंबई क्राइम ब्रांच प्रॉपर्टी सेल में अपना बयान दर्ज कराया है.
शमिता शेट्टी का ये पोस्ट वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी ने उसके सपोर्ट में दो ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा, ‘कभी-कभी आपके भीतर की ताकत एक बड़ी ज्वलनशील ज्वाला नहीं होती जिसे सभी देख पाए. यह सिर्फ एक छोटी सी चिंगारी है जो नरम है. आपको यह मिला, बस चलते जाइए. आप यह कंट्रोल नहीं कर सकते कि दूसरे लोग आपकी ऊर्जा को कैसे लेते हैं.’
गहना वशिष्ठ केस को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपा गया
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि, ‘मुंबई पुलिस ने बताया है कि शिल्पा शेट्टी के हसबैंड बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3 प्रोड्यूसर के खिलाफ दर्ज मामले और गहना वशिष्ठ केस को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को सौंप दिया गया है. यह केस मालवानी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई गई थी.’
गहना वशिष्ठ को लेकर पीड़िता ने किया नया खुलासा
एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और रोआ खान के खिलाफ दो पीड़ित मॉडल्स ने मुंबई पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज कराई है. इस दौरान पीड़िता ने बताया कि उनसे मड आइलैंड में जबरदस्ती एडल्ट कंटेंट वाली वीडियोज शूट करवाए गए. मना करने पर गहना ने उन्हें धमकाया कि शूट नहीं करने पर उन्हें पैसे देने होगे.
शर्लिन चोपड़ा ने कही ये बात
अपनी शिकायत में शर्लिन चोपड़ा ने खुलासा किया कि 7 मार्च, 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद एक मैसेज को लेकर तीखी बहस की वजह से राज कुंद्रा बिना बताए उनके घर आ गए थे. इस दौरान राज ने उन्हें किस करने की कोशिश की. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि किसी तरह वह राज कुंद्रा को धक्का देकर वॉशरूम में जाने में कामयाब रही और उनके घर छोड़ने तक वहीं रही.
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का लगाया आरोप
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा पर यौन शोषण का आरोप लगाया है. एक्ट्रेस ने कथित तौर पर पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए मुंबई अपराध शाखा के संपत्ति प्रकोष्ठ से पेश हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन शोषण को लेकर दर्ज अपनी एफआईआर भी जारी की है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए