Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates: ‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन, तापसी पन्नू ने तसवीर शेयर कर जताया दुख

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. इस दौरान एक फैन उनके पास आकर बताता है कि वो उनके साथ फोटो लेना चाहता है. सारा के करीब जाते ही वो शख्स अपना मास्क हटा देता है, इस वजह से एक्ट्रेस नाराज हो जाती है. कुछ दिन पहले ही टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का निधन हुआ है. इस बीच हिना के पिता से जुड़ा एक सवाल एक यूजर ने पूछा, जिसका जवाब एक्ट्रेस ने दिया है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ऑनलाइन सिलेब्रिटी फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म ‘फैनकाइंड’ के जरिए लोगों की हेल्प कर रहे है.

विज्ञापन

‘शूटर दादी’ चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन

‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर चंद्रो तोमर का निधन हो गया है. वह कोरोना से संक्रमित थीं और उन्होंने मेरठ के आनंद अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. तापसी पन्नू ने उनके निधन पर शोक जताते हुए लिखा, प्रेरणा के लिए आप हमेशा रहेंगी. आप उन सभी लड़कियों के लिए हमेशा जिंदा रहेंगी जिन्हें आपने जीने की उम्मीद दी थी. मेरी सबसे प्यारी रॉकस्टार. भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.’बता दें कि फिल्म ‘सांड की आंख’ शार्पशूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर की जीवनी पर आधारित थी. फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने काम किया था.

पिता ऋष‍ि कपूर को यादकर इमोशनल हुईं रिद्ध‍िमा कपूर

रिद्ध‍िमा कपूर साहनी ने अपने पिता ऋष‍ि कपूर को यादकर भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखा. वो लिखती है, ‘काश! मैं आपको एक बार फिर मुझे मुश्क कहकर पुकारते हुए सुन सकती. जब तक हम फिर नहीं मिलते, आपके बारे में हम हमेशा सोचते हैं, हम आपके बारे में बात करते हैं, आप कभी नहीं भूले नहीं गए और ना ही कभी आपको भूल पाएंगे. हमने आपको हमारे दिल के करीब रखा है और आप वहीं रहेंगे. जब तक कि हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमारे जीवन का मार्गदर्शन करने के लिए बने रहेंगे. आपसे हमेशा प्‍यार करती रहूंगी.’

ऋषि कपूर के नाम नीतू कपूर ने लिखा ये पोस्ट

आज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की पहली पुण्यतिथि हैं. इस मौके पर उनकी एक्ट्रेस और उनकी पत्नी नीतू कपूर ने उनके लिए इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं. वो लिखती है, ‘पिछला साल पूरी दुनिया के लिए बहुत दुःख और उदासीभरा रहा है, लेकिन हमारे लिए थोड़ा ज्यादा था, क्योंकि पिछले साल हमने उन्हें खो दिया. ऐसा कोई दिन नहीं गया, जब हमने उनके बारे में बात न की हो, उन्हें याद न किया हो क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का हिस्सा थे. कभी उनकी बुद्धिमान सलाह, कभी उनकी बातें. होठों पर पर मुस्कान लिए हमने उन्हें पूरे साल सेलिब्रेट किया, क्योंकि वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे. हमने ये स्वीकर कर लिया है जिंदगी उनके बिना अब वैसी कभी नहीं रहेगी… लेकिन जिंदगी आगे बढ़ेती रहेगी’.

राधे का ‘दिल दे दिया’ गाना रिलीज

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई का दूसरा गाना ‘दिल दे दिया’ आज रिलीज हो गया. इस गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज डांस करते हुए नजर आ रही है. इससे पहले स���टी मार गाना रिलीज हुआ था, जिसमें सलमान और दिशा की जोड़ी ने फैंस तो खूब इंप्रेस किया था.

तमिल निर्देशक केवी आनंद का निधन

तमिल निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर केवी आनंद का चेन्नई में 54 की उम्र में हार्टअटैक से निधन हो गया. उनकी मौत की खबर मिलते ही फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई सदमे में है. उनके निधन पर रजनीकांत, कमल हासन सहित अन्य कई स्टार्स ने शोक व्यक्त किया हैं.

रणधीर कपूर के पांच स्टाफ भी कोरोना पॉजिटिव

हाल ही में एक्टर रणधीर कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए, जिसके बाद वो कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हैं. अब ईटाइम्स से बात करते हुए रणधीर कपूर ने कहा कि ‘मुझे कोई अंदाजा नहीं है कि मुझे कैसे कोविड हो गया. मैं हैरान हूं. आपको बता दूं कि मेरे पांच स्टाफ सदस्यों को भी कोरोना हो गया है. उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है और वो भी मेरे साथ कोकिला बेन अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं.‘

राधे के गाने ‘दिल दे दिया’ में जैकलीन ने अपनी अदाओं से जीता फैंस का दिल, देखें ये 7 जबरदस्त फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola