Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates: Shilpa Shetty ने काटा अपने बर्थडे का केक,85 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. अब उनकी पत्नी ने उनकी लेटेस्ट फोटो शेयर की है. साथ ही सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य की जानकारी भी दी. वहीं, फिल्म सीता को लेकर नया अपडेट सामने आया है. खबर है कि मेकर्स ने करीना कपूर (kareena kapoor) को साइन करने का फैसला लिया है, लेकिन इसके लिए एक्ट्रेस ने मोटी रकम मांगी है. बॉलीवुड और टीवी की बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए बने रहे हमारे साथ…LIVE Updates :

विज्ञापन

सिंगर Jazzy B को महंगा पड़ा ‘किसानों का समर्थन’, ट्विटर अकाउंट हुआ ब्लॉक

पंजाबी सिंगर जैजी बी (Jazzy B) का ट्विटर अकाउंट ब्‍लॉक (Twitter Account Blocked) कर दिया गया है. बताया जाता है कि ट्विटर ने यह कार्रवाई केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश के बाद किया है. जैजी बी बीते कई महीनों से लगातार देश में चल रहे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में ट्वीट कर रहे थे. यही नहीं, उन्‍होंने केंद्र सरकार के तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ भी कई ट्वीट्स किए हैं.

सारा अली खान के बालों में चंपी करती दिखीं अमृता सिंह

सारा अली खान ने हाल ही में अपनी मां अमृता सिंह के साथ एक अनदेखी और मनमोहक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह उन्हें सिर की मालिश करती नजर आ रही हैं. इस फोटो के कैप्शन में तो सारा अली खान ने कुछ नहीं लिखा लेकिन कई इमोजीस का इस्तेमाल किया है.

Shilpa Shetty ने काटा अपने बर्थडे का केक

क्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर वह अपने पति राज कुंद्रा, बेटे वियान और बहन शमिता शेट्टी के साथ घर से बाहर निकलती और पपराजी के साथ सेलिब्रेट करती नजर आईं. उन्होंने अपना बर्थडे केक भी काटा और फोटोग्राफर्स को ट्रीट किया.

85 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने किया वॉटर एरोबिक्स

60 दशक में धर्मेंद्र इंडस्ट्री में अपनी दमदार पर्सनैलिटी और एक्टिंग से हंगामा मचा दिया था. धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह स्विमिंग पूल में एरोबिक करते नजर आ रहे हैं. धर्मेंद्र ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, दोस्तों, आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं की वजह से मैंने आज से वॉटर एरोबिक्स करना शुरू किया है. मैं योग के साथ हल्की एक्सरसाइज करूंगा. लगातार चलने के लिए अच्छी सेहत होनी बहुती जरूरी है. आप भी खुश रहे मजबूत रहे.

Indian Idol का ऑडिशन देने आए थे Raghu Ram, वायरल हो रहा है वीडियो

सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) लोगों को खासा पसंद आ रहा है. ऐसे में शो के पुराने सीजन के भी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. हाल ही में राहुल वैद्य, नेहा कक्कड़ समेत कई पुराने कंटेस्टेंट्स के वीडियोज वायरल हुए हैं. इसी लिस्ट में एक्टर और टीवी शो रोडीज होस्ट रघु राम (Raghuram) भी शामिल हो गए हैं.

शिल्पा शेट्टी के बर्थडे पर राज कुंद्रा ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो

शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. शिल्पा के जन्मदिन पर उनके पति राज कुंद्रा ने उन्हें विश करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर कर वो लिखते है, आप के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. जन्मदिन मुबारक हो मेरी ड्रीम शिल्पा शेट्टी.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola