Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : पहली बार चारों बच्चों के साथ दिखे सैफ अली खान, तसवीर वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर 23 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखा है. इसपर मीका सिंह का रिएक्शन आया है. टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने अपने पिता के निधन के तीन महीने बाद कुछ तसवीरें पोस्ट की है. LIVE Updates

विज्ञापन

सैफ अली खान चारों बच्चों के साथ 

एक्टर सैफ अली खान की एक तसवीर वायरल हो रही है जिसमें वो अपने चारों बच्चों सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, तैमूर और जेह खान के साथ नजर आ रहे हैं. इस तसवीर को सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. सभी प्रशंसकों को ईद की बधाई दी है.

शहनाज गिल का ग्लैमरस फोटोशूट

ऋचा चड्ढा का ये वीडियो वायरल

ऋचा चड्ढा ने अपना एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ‘वो सैंया झूठों का बड़ा सरताज निकला’ गाने पर एक्सप्रेशन देने के साथ डांस कर रही हैं.

Dial 100 का ट्रेलर रिलीज

ज़ी5 की फ़िल्म डायल 100 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, नीना गुप्ता और साक्षी तंवर है.

राकेश ओम प्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्रफी का कवर रिलीज

निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की किताब ‘द स्ट्रेंजर इन द मिरर’ का कवर पेज सोनम कपूर ने रिलीज किया है. इस किताब के कवर की तसवीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘FIRSTLOOK. मेहरा इंडस्ट्री के किसी भी अभिनेता के लिए एक बेहतरीन मेंटर हैं. स्क्रीन पर उनके उत्साह और दृष्टि को देखना वाकई जादुई है! वह अब #TheStrangerInTheMirror के माध्यम से अपने दृष्टिकोण और यात्रा को सभी के साथ साझा कर रहे हैं.’

हिना खान अपने पिता को लेकर हुई इमोशनल

हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तसवीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘वो कहते थे तुम्हारी खुशी में ही मेरी खुशी. मेरे लिए ताली बजाने वाले वो पहले शख्स थे (पूरे दिल से). मैं आपकी आँखों की चमक को मिस करती हूं डैड. आज तीन महीने हो गए हैं 20 अप्रैल 2021. पापा की ताकतवर लड़की आप यही मुझे कहकर पुकारते थे हमेशा. आपके जाने का दुख सहन करने जितनी स्ट्रॉन्ग नहीं हूं डैड.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola