Bollywood & TV Updates : कंगना की फिल्म के तमिल वर्जन को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट, दोबारा मां बनने वाली है ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस
Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म शेरनी हाल ही में रिलीज हुई हैं. फिल्म को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने अपनी राय दी है. कैटरीना ने फिल्म की तारीफ की हैं. वहीं, कसौटी जिंदगी के 2 फेम एक्टर पार्थ समथान ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया हैं. पार्थ ने इस लुक से फैंस को इंप्रेस कर दिया है. उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
कंगना की फिल्म के तमिल वर्जन को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट
कंगना रनौत (Kangana Ranuat) की फिल्म थलाइवी (Thalaivi) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस फिल्म के तमिल वर्जन को यू सर्टिफिकेट मिल गया है. जिसकी जानकारी कंगना ने सोशल मीडिया पर दी है.
मशहूर मलयालम गीतकार पूवाचल खादर का निधन
मलयालम फिल्मों के लोकप्रिय गीतकार पूवाचल खादर (Poovachal Khadar) का निधन हो गया. वह कोविड-19 से संक्रमित थे और सरकारी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था. 73 वर्ष के खादर को निमोनिया होने के बाद वेंटिलेटर पर रखा गया था.
दिव्य दृष्टि फेम एक्ट्रेस सना सैयद की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें वायरल
कोरोनाकाल में बॉलीवुड और टीवी के कई सेलेब्स ने अपना घर बसा लिया. इसी कड़ी में अब एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ने जा रहा है. जी हां, हम बात कर रहे हैं दिव्य दृष्टि फेम एक्ट्रेस सना सैयद (Sana Sayyad) की. सना दो दिन बाद यानी 25 जून, 2021 को ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन इमाद शम्सी के साथ निकाह करने वाली हैं. शादी से पहले एक्ट्रेस के घर प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. हाल ही में, सना की हल्दी सेरेमनी हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
दोबारा मां बनने वाली है ‘साथ निभाना साथिया’ की एक्ट्रेस
टीवी सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ (Saath Nibhana Saathiya) की एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन (Loveleen Kaur Sasan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में है और इसके पीछे की वजह से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी.आ पको बता दें कि वे दूसरी बार मां बनने वाली हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी से लेकर अपने काम पर वापसी करने के बारे में बात की है.
जैक्लीन फर्नांडिस की लेटेस्ट फोटो
जैक्लीन फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें वो कैमरे को देखकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं. इसे शेयर कर जैकलिन ने कैप्शन में लिखा, इट्स टाइम टु डांस. उनकी ये स्टनिंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
साड़ी में तापसी पन्नू ने जीता फैंस का दिल
तापसी पन्नू इन दिनों रूस में हैं और वहां से अपनी फोटोज लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. सेंट पीटर्सबर्ग में तापसी शहर की सड़कों पर साड़ी और स्नीकर्स में घूमते हुए दिखीं. उनका ये अलग अंदाज फैंस से लेकर सेलेब्स हर किसी को पसन्द आ रहा है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए