Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : अमिताभ बच्चन ने हार्ले डेविडसन चलाते हुए शेयर की ये कूल फोटो, नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार (Dilip Kumar) को बीते दिन सांस लेने में हो रही परेशानी के बाद मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब उनकी तबीयत स्थिर है. वहीं, एजाज खान (Eijaz Khan) और पवित्रा पुनिया (Pavitra Punia) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों ‘पहला नशा पहला खुमार’ सॉन्ग पर डांस करते हुए दिख रहे है. इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को पसंद है हार्ले डेविडसन की सवारी

महानायक अमिताभ बच्चन भी हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) के शौकीन हैं. वो आये दिन सोशल मीडिया पर अपनी नयी और पुरानी तसवीर शेयर करते रहते हैं. अब उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक तसवीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो को फैंस के साथ साथ कई सेलेब्स भी लाइक कर रहे हैं. इस तसवीर में ब्लैक लेदर की जैकेट पहने और आंखों पर ब्लू कलर का चश्मा लगाए अमिताभ बच्चन बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर अमिताभ ने कैप्शन में लिखा ‘हार्ले की राइडिंग अपने आप में अलग ही दुनिया का एहसास है’. ��े फिल्म ‘बुड्ढा होगा तेरा बाप’ फिल्म का पोस्टर है. यह फिल्म सन 2011 में आई थी.

नोरा फतेही का डांस वीडियो वायरल 

राहुल वैद्य ने शेयर की दिशा परमार की खास तसवीर

राहुल वैद्य ने अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार की तसवीर शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है. इस तसवीर में वो टी-शर्ट फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं जिसमें Marry Me?! लिखा है. यह वही टी:शर्ट है जिसे पहनकर राहुल ने बिग बॉस 14 घुटने के बल बैठकर दिशा को प्रपोज किया था. इसके बाद राहुल को ‘मुझसे शादी करो’ वाली सफेद टी-शर्ट पहने देखा गया. राहुल ने उन्हें सबसे खूबसूरत लड़की बताते हुए उसे नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज किया था. राहुल ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की, जिसमें दिशा उसी टी-शर्ट के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘एक टी-शर्ट जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता…इसका इस्तेमाल करके अपनी गर्ल को प्रपोज किया था.. इसे फ्रेम करूंगा!

Hungama 2 Trailer हुआ रिलीज

नेहा कक्कड़ की लेटेस्ट फोटो वायरल

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. नेहा ने अपनी नयी तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, ‘गुड मॉर्निंग! शावर हो गया, चलिए दिन की शुरुआत करते हैं कुछ सकारात्मक – चाय के साथ.’ इन तसीवरों में वो व्हाइट व्हाइट कलर के बाथरोब में नजर आ रही है औऱ वो बाथटब पर बैठकर पोज दे रही है.

‘इंडियन आइडल 12’ में नया ट्विस्ट

सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ में मेकर्स नया ट्विस्ट लेकर आए है. शो में अभी पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शनमुखप्रिया, सायली कांबले और आशीष कुलकर्णी बचे हैं. ऐसे में मेकर्स ने सभी को घर भेज दिया है और लोगों से वोट देने की अपील करने को कहा है. ऐसे में वही जीतेगा, जिसे सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola