Live Updates

Bollywood & TV Updates : काम पर लौटने की तैयारी कर रहे शाहरुख खान, तसवीर शेयर कर लिखी ये बात

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates: भोजपुरी एक्टर और गायक खेसारी लाल यादव मुसीबत में फंसते नजर आ रहे हैं. मुंबई में सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत की है. ये शिकायत उनके एक गाने को लेकर की गई है. वहीं, राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. वीडियो में राखी बारिश देखते ही डांस करने लगती है. उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…

विज्ञापन

काम पर लौटने को तैयार शाहरुख खान

शाहरुख खान का एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिससे साफ हैं कि वो काम पर लौटने को तैयार है. उन्होंने अपनी एक तसवीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, वे कहते हैं कि समय को दिन, महीनों और दाढ़ी से मापा जाता है …. मुझे लगता है अब समय है एक ट्रिम करने के लिए और काम पर वापस जाने के लिए … सभी को शुभकामनाएं जो वापस सामान्य स्थिति में आ रहे हैं … सुरक्षित और स्वस्थ दिन और महीने आगे काम …. आप सभी को प्यार.

मीका सिंह को केआरके का चैलेंज

हाल ही में मीका सिंह ने केआरके पर एक गाना रिलीज करने की बात कही थी. इसकी रिकॉर्डिंग भी हो चुकी है. लेकिन इतने दिन बाद भी जब गाना रिलीज नहीं हुआ तो उन्होंने सोशल मीडिया पर मीका को चैलेंज दिया है कि एकबार वो गाना रिलीज तो करें फिर देखें क्या होता है.

सलमान खान जल्द करेंगे दो बड़े प्रोजेक्ट्स की अनाउंसमेंट

सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ सह-कलाकार दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा आखिरकार मई में ईद के मौके पर रिलीज हुई. अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरस्टार अगले महीने दो बड़े बजट की फिल्मों की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. खबरों की मानें तो सलमान खान थलपति विजय और विजय सेतुपति स्टारर मास्टर के हिंदी रीमेक में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इसके अलावा सलमान एक प्रमुख स्टूडियो के साथ थ्रिलर फिल्म के साथ भी बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका खारिज

टीवी अभिनेता पर्ल वी पुरी को 4 जून शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था. उन्हें पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था, जब उनके खिलाफ एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अभिनेता को 5 जून को वसई अदालत में पेश किया गया था और उनकी जमानत खारिज कर दी गई थी, इसलिए उन्हें न्यायिक अदालत में भेज दिया गया था. अभिनेता ने फिर से जमानत के लिए आवेदन किया था और अगली सुनवाई के लिए आज उन्हें उसी अदालत में पेश किया गया. लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता को जमानत से वंचित कर दिया गया है. अगली सुनवाई 15 जून को है.

मीरा कपूर दिखीं अलग- अलग ड्रेस में

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में अलग- अलग कलर की आउटफिट में दिख रही है. हर ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत लग रही है. उनका ये वीडियो फैंस को काफी पसन्द आ रहा है.

दिलीप कुमार को मिलीं अस्पताल से छुट्टी

करीब एक हफ्ते बाद दिलीप कुमार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. अस्पताल के बाहर से घर जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया है. ये वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola