Live Updates

Bollywood & TV LIVE Updates : कैटरीना कैफ फ्लोरल ड्रेस में दिखीं बेहद हसीन, एक्ट्रेस का ग्लैमरस अवतार वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की हैं, जो फिल्म ‘रेशमा और रेशा’ से है. बिग बॉस 14 की विनर और एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. इसकी जानकारी तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है. LIVE Updates

विज्ञापन

कैटरीना कैफ फ्लोरल ड्रेस में दिखीं बेहद हसीन

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की लेटेस्ट तसवीरें वायरल हो रही है जिसमें वो फ्लोरल ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी अदाएं वाकई देखने लायक है.

राहुल वैद्य और दिशा परमार का वीडियो वायरल

राहुल वैद्य और दिशा परमार शादी के बंधन में बंध गए. उनके शादी की तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए. अब इस नये कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो दोनों एक जैसे नाइट सूट में नजर आ रहे हैं और राहुल, दिशा को किस करते हैं. इस वीडियो पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे है.

Doctor G का फर्स्ट लुक 

आयुष्मान खुराना ने इन दिनों अपनी अगली फिल्म Doctor G की शूटिंग में व्यस्त हैं. एक्टर ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें वो डॉक्टर के गेटअप में नजर आ रहे है. इसे एक्टर ने अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

मां बनने वाली हैं नेहा धूपिया

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. नेहा न अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘हमें एक कैप्शन ढूंढने में दो दिन लग गए.… इन सबमें हम जो सबसे अच्छा सोच सकते थे वह था…धन्यवाद, भगवान.’ इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहा है.

विक्की कौशल का रैप वीडियो वायरल

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक रैप वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो कूल अंदाज में नजर आ रहे है. उनका ये स्वैग देखकर कई सेलेब्स ने वीडियो पर कमेंट किया है. एक्टर का ये वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

मीका सिंह की मदद के लिए आए 200 लोग

सिंगर मीका सिंह का एक वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं. वीडियो में मीका राहुल वैद्य-दिशा परमार की रिसेप्शन पार्टी से वापस आ रहे थे. इस दौरान उनकी कार खराब हो गई. जिसके बाद बारिश में करीब 200 लोग उनकी मदद के लिए आगे आए. मीका के साथ पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola