Live Updates

Bollywood & TV Updates : करीना कपूर ने कुणाल खेमू को इस तरह दी जन्मदिन की बधाई, पूजा बत्रा की ग्लैमरस तसवीर वायरल

Updated:
विज्ञापन

Bollywood & TV LIVE Updates : हाल ही में सिंगर सोना मोहापात्रा (Sona Mohapatra) ने खुलासा किया कि उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गई है और वो आर्थिक तंगी से जूझ रही है. उनका कहना है कि ऐसे हालात महामारी के कारण पैदा हुए है. सोना ने ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए बताया. वहीं, बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिर से उनके फोटो पर दूध चढ़ाते हुए फैंस नजर आ रहे है. इसपर सोनू सूद ने अपना रिएक्शन दिया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…

विज्ञापन

सुनील दत्त की डेथ एनिवर्सरी पर भावुक हुए संजय दत्त

संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने पिता सुनील दत्त (Sunil Dutt) के पुण्यतिथि (Death Anniversary) पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. इस फोटो के साथ संजय ने बेहद भावुक पोस्ट लिख कर अपने पापा को याद किया.

जावेद अख्तर और सलीम खान पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाएंगी जोया अख्तर

जोया (Zoya Akhtar Next Film) पिछले दो साल से अपने पिता जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और उनके लेखन दोस्त सलीम खान (Salim Khan) के जीवन पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं. जोया उनके लाइफ पर डाक्यूमेंट्री फिल्म बाएंगी जिसकी तैयारी उन्होंने शुरू कर दी है. जावेद अख्तर और सलीम खान के जीवन से जुड़े सभी दस्तावेजों को जोया इकट्ठा कर रही हैं.

The Family Man का हो रहा है विरोध, मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट

द फैमिली मैन के दूसरे सीजन के ट्रेलर को एक ओर लोगों को काफी पसंद आ रहा है वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु की छवि खराब करने को लेकर कुछ लोग इसके खिलाफ हैं। इसे बैन करने की मांग भी की जा रही है।ताकि लोग अपने ऑक्सीजन के स्तर की लगातार जांच कर सकें. मेकर्स राज और डीके ने स्टेटमेंट में कहा है, ट्रेलर के कुछ शॉट्स के आधार पर धारणाएं और छवि बना ली गई है. हमारी लीड टीम के कई सदस्य और क्रिएटिव और राइटिंग टीम के अहम सदस्य तमिलियन हैं.

करन कुंद्रा ने महामारी के दौर में मदद के लिए आगे बढ़ाया हाथ

करण कुंद्रा उन कुछ हस्तियों में से एक रहे हैं जिन्होंने इस चल रहे कोविड -19 महामारी के दौरान आगे आकर लोगों की मदद की है. अभिनेता ने उन लोगों के लिए कुछ किया जो इस महामारी के बीच पीड़ित हैं. उदय फाउंडेशन के प्रति करण कुंद्रा का योगदान कोविड रोगियों के लिए वेलनेस किट, दवाईयों और ऑक्सीमीटर के वितरण किया ताकि लोग अपने ऑक्सीजन के स्तर की लगातार जांच कर सकें.

अनीता हसनंदानी के बेटे का ये वीडियो देखा आपने?

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों अपने बेटे आरव के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं. अनीता हसनंदानी ने अपने बेटे के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. वीडियो में आरव हवा में उड़ते हुए दिखाई दे रहे है. दरअसल, ये एक ये एनिमेटेड वीडियो है जिसे फैंस काफी पसन्द कर रहे है.

सोनम कपूर के वीडियो पर आनंद आहूजा का कमेंट वायरल

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो मेकअप करते हुए दिख रही है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है ‘तैयार हो रही हूं…सुबह.’ इसपर उनके पति आनंद आहूजा का कमेंट सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. कमेंट करते हुए वो लिखते है, ‘आप का दीवाना सोनम कपूर.’ उन्होंने खुलासा करते हुए अगले कमेंट में कहा ‘हां, मनोरंजन भी किया. बाद में बस एहसास हुआ कि जब मैं आपका नाश्ता बना रहा था तो आप यह कर रही थीं. हम्म…’

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola