Bollywood & TV Updates: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘बेल बॉटम’? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
Bollywood & TV LIVE Updates: टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की भाभी चारु असोपा जल्द ही मां बनने वाली हैं. चारु ने ये जानकारी अपने फैंस को सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है. उनके चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid kapoor) की पत्नी मीरा राजपूत कपूर (Mira Rajput Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर शेयर करती रहती है. अब उन्होंने अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी ‘सूर्यवंशी’ और ‘बेल बॉटम’?
अक्षय कुमार की फिल्में सूर्यवंशी और बेल बॉटम को लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि दोनों ही स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. अब एक्टर ने इस बारे में कहा है कि, ‘सूर्यवंशी और बेल बॉटम की रिलीज के बारे में अपने प्रशंसकों के उत्साह और उत्सुकता पर मैं विनम्र हूं, और उनके प्यार के लिए अपने दिल की गहराई से धन्यवाद देना चाहता हूं. हालांकि, फिलहाल यह कहना पूरी तरह कयास ही है कि दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी. दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज की तारीखों पर काम कर रहे हैं और सही समय पर घोषणा करेंगे.’
श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी का लेटेस्ट फोटोशूट वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस व्हाइट प्रिंट साड़ी में पोज देती नजर आ रही हैं. बता दें कि श्वेता तिवारी फिलहाल खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग को लेकर केपटाउन में हैं.
श्रेया घोषाल बनीं मां
बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय पेरेंट्स बन गए हैं. श्रेया ने एक बेटे को जन्म दिया है. सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक नोट साझा कर ये खुशखबरी साझा की है. श्रेया घोषाल ने लिखा, ‘भगवान ने आज दोपहर हमें एक अनमोल बच्चे का आशीर्वाद दिया है. यह एक ऐसा इमोशन है जिसे पहले कभी महसूस नहीं किया. शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं. हमारी खुशी में हमें अपना अनगिनत आशीर्वाद के लिए धन्यवाद.’
कुरनूल और नेल्लोर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगवायेंगे सोनू सूद
सोनू सूद कोरोना महामारी में लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं. अब उन्होंने अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू किया है. सोनू सूद आंध्र प्रदेश कुरनूल और नेल्लोर जिलों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने वाले हैं.सोनू सूद और उनकी टीम ऑक्सीजन प्लांट सेट अप करने की प्रक्रिया में है. वे कुरनूल के सरकारी अस्पताल और नेल्लोर के जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट सेटअप करने वाले हैं.
‘हम आपके है कौन’ के म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का निधन
मैंने प्यार किया’ और ‘हम आपके हैं कौन’ जैसी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले म्यूजिक डारेक्टर रामलक्ष्मण का निधन हो गया. वो कुछ समय से बीमार चल रहे है. उनकी मौत पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दुख जताया औऱ ट्वीट कर लिखा, ‘मुझे अभी पता चला है कि बहुत ज्ञानी और लोकप्रिय संगीतकार रामलक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का निधन हो गया है. मुझे यह सुनकर बहुत दुख हुआ. वह बहुत अच्छे इंसान थे. मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए. मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’
‘सबा ने शेयर किया ये खास नोट
सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. सबा ने हाल ही में अपनी भाभी करीना कपूर का दिया हुआ एक पुराना नोट शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है. ये नोट 2011 में करीना ने सैफ अली खान से शादी करने से पहले सबा को लिखा था. इसमें लिखा है, प्यारी सबा, तुम्हें जानना शानदार रहेगा…तुम्हारा लव और लक हमेशा बना रहे.

लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए