बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने कोलकाता पुलिस से मांगी मोहलत

Hera Pheri 3
पश्चिम बंगाल के तालतला थाने की ओर से बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल को भेजे गये नोटिस के जवाब में उन्होंने कोलकाता आने के लिए कम से कम चार से छह सप्ताह की मोहलत मांगी है. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान परेश रावल ने बंगाली समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था.
पश्चिम बंगाल के तालतला थाने की ओर से बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल को भेजे गये नोटिस के जवाब में उन्होंने कोलकाता आने के लिए कम से कम चार से छह सप्ताह की मोहलत मांगी है. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में परेश रावल ने बंगाली समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था. इसे लेकर माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने अभिनेता के खिलाफ तालतला थाने में शिकायत दर्ज करायी थी.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : शिलांग में ममता ने बजाया ढोल, सीमा संघर्ष के पीड़ितों को दी मदद
इस पर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने परेश रावल को 12 दिसंबर को अपराह्न दो बजे तालतला थाने में आकर मामले के जांच अधिकारी से मिलने और अपना बयान दर्ज कराने को कहा था. इस नोटिस के जवाब में परेश रावल की तरफ से मोहल्लत मांगी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, परेश रावल ने ई-मेल भेज बताया है कि वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े होने के साथ ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) के चेयरमैन भी हैं. इसके कारण वह कई आवश्यक कार्यों में व्यस्त रहते है.
Also Read: विश्व भारती में गृह बंदी कुलपति को बाहर निकालने के दौरान सुरक्षा गार्डों और छात्रों के बीच झड़प
कोलकाता पुलिस से भेजे गये नोटिस में उन्हें काफी कम समय दिया गया था. इतने कम समय में कोलकाता आना उनके लिए मुश्किल है. इसलिए उन्होंने कम से कम 4 से 6 सप्ताह का समय मांगा है. वहीं, अभिनेता के ई-मेल के जवाब में कोलकाता पुलिस दूसरा नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि अगर परेश रावल समय पर नहीं पहुंचे तो नोटिस के साथ ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. गौरतलब है कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक सभा में परेश रावल ने बंगाली समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था जिसको लेकर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी .
Also Read: सीबीआई हिरासत में बागतुई नरसंहार के मूल आरोपी लालन शेख की मौत ,जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




