ePaper

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अर्जुन मुंडा के जन्मदिन पर भाजपा ने ऐसे दी शुभकामना

Updated at : 03 May 2020 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अर्जुन मुंडा के जन्मदिन पर भाजपा ने ऐसे दी शुभकामना

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और अर्जुन मुंडा के जन्मदिन पर भाजपा ने ऐसे दी शुभकामना. रांची : झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का रविवार (3 मई, 2020) को जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इन दोनों मुख्यमंत्रियों को पार्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को जन्मदिन पर बधाई दी है. रघुवर दास को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का रविवार (3 मई, 2020) को जन्मदिन है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इन दोनों मुख्यमंत्रियों को पार्टी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके अर्जुन मुंडा और रघुवर दास को जन्मदिन पर बधाई दी है. रघुवर दास को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा है, ‘झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.’

रघुवर दास पहली बार 1995 में भाजपा की टिकट पर जमशेदपुर (पूर्व) से चुनाव लड़े और जीत दर्ज की. टाटा स्‍टील के कर्मचारी से झारखंड का मुख्‍यमंत्री बनने तक का रघुवर दास का सियासी सफर बेहद दिलचस्‍प रहा.

रघुवर दास मूल रूप से छत्‍तीसगढ़ के हैं, लेकिन उनका जन्‍म 3 मई, 1955 को जमशेदपुर में हुआ. झारखंड उनकी जन्मभूमि व कर्मभूमि दोनों है. चार बार विधायक रह चुके रघुवर दास 30 दिसंबर, 2009 से 29 मई, 2010 तक उप-मुख्‍यमंत्री रहे. एनडीए की झारखंड में बनी कई सरकारों में वह मंत्री रहे. रघुवर दास को अमित शाह की टीम का हिस्‍सा माना जाता है.

बतौर भाजपा संगठनकर्ता वे कई प्रदेशों में उन्होंने भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभायी, लेकिन हालिया चुनाव में मुख्यमंत्री रहते वे न केवल चुनाव हारे, बल्कि भाजपा भी सत्ता बचाने में नाकाम रही. रघुवर दास भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं, लेकिन उनका आरएसएस या अन्‍य सहयोगी संगठनों से कोई सीधा संबंध नहीं है.

श्री दास 1974 के छात्र आंदोलन के समय समाजवादी छात्र संगठनों के संपर्क में रहे. उसके बाद भाजपा का दामन थामने के बाद पार्टी ने उन्‍हें कई जिम्‍मेवारियां दी, जिसको उन्‍होंने बखूबी निभाया. रघुवर दास का विवादों से भी नाता रहा. झारखंड विधानसभा की एक समिति ने अपनी जांच में माना था कि श्री दास ने अपने पद का इस्‍तेमाल करते हुए एक प्राइवेट फर्म को लाभ पहुंचाने की कोशिश की.

उस वक्‍त अर्जुन मुंडा सरकार में रघुवर दास शहरी विकास मंत्री थे. झारखंड की राजनीति में एक धारणा को हमेशा बल मिला कि यहां का सीएम कोई आदिवासी ही होगा. इस मिथक को तोड़ते हुए रघुवर दास प्रदेश के न केवल मुख्यमंत्री बने, बल्कि 5 साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड भी बनाया.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola