ePaper

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने झारडखंड के जिलाध्यक्षों से की ऑन लाइन बात, कहा- सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें भूमिका

Updated at : 30 Mar 2020 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने झारडखंड के जिलाध्यक्षों से की ऑन  लाइन बात, कहा-  सभी पदाधिकारी सुनिश्चित करें भूमिका

भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से ऑन लाइन बात की़ श्री नड्डा ने कोरोना से उपजे हालात पर चर्चा की़ प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के बाबत जानकारी ली़ आम लोगों की समस्या के बारे में पूछा़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से गरीबों तक भोजन पहुंचाने के पार्टी के अभियान की जानकारी ली़

विज्ञापन

रांची : भाजपा को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से ऑन लाइन बात की़ श्री नड्डा ने कोरोना से उपजे हालात पर चर्चा की़ प्रदेश में कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री के लॉकडाउन के बाबत जानकारी ली़ आम लोगों की समस्या के बारे में पूछा़ राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों से गरीबों तक भोजन पहुंचाने के पार्टी के अभियान की जानकारी ली़ इसमें सभी पदाधिकारियों की भूमिका सुनिश्चित करने को कहा़ उन्होंने कहा कि इस संकट की घड़ी में सेवा कार्य में कार्यकर्ता महती भूमिका निभाये़ं श्री नड्डा ने कहा कि लॉकडाउन में गरीब, मजदूर, किसानों के समस्या का ख्याल रखा जाना चाहिए़

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्य समन्वयक प्रदीप वर्मा से सेवा कार्य की जानकारी ली. इधर प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता मोदी आहार को लेकर पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटे है़ं प्रदेश पदाधिकारी के साथ सांसद-विधायक इस अभियान में जुटे है़ं सांसद-विधायक सहित दूसरे जनप्रतिनिधि को अपने स्तर से मोदी आहार कार्यक्रम के तहत गरीबों तक पहुंचने का निर्देश दिया गया है़ राज्य में लाखों पैकेट बांटे जा रहे है़ं

भाजपा का दावा : 21 हजार गरीबों को मोदी आहार, 5600 परिवार को राशन

रांची. भाजपा राज्यभर में गरीबों व जरूरतमंदों के बीच भोजन पहुंचाने का अभियान चलाया है़ भाजपा ने का दावा है कि मोदी आहार अभियान में 21095 लोगों को भोजन का पैकेट दिया गया़ वहीं 5600 परिवारों के बीच राशन का वितरण किया गया़ अभियान को राज्य समन्वयक प्रदीप वर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के बीच गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों तक भोजन- राशन पहुचाने का संकल्प लिया है़ जिसे पूरा करने में कार्यकर्ता युद्ध स्तर पर जुटे है़ं सभी जिलों से जो आंकड़े प्राप्त हैं उसमें 21095 लोगों को पकाया हुआ भोजन मोदी आहार परोसा गया, पांच हजार परिवारों के बीच एक सप्ताह के हिसाब से मोदी राशन दिये गये़

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola