जेपी नड्डा के नाम पर फोन कर बनगांव के भाजपा विधायक से 2.20 लाख की धोखाधड़ी, गुजरात से दो जालसाज गिरफ्तार

jp-nadda
जांच में जुटी बनगांव साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लंबे समय तक जांच पड़ताल के बाद सात महीने बाद गुजरात के मोरबी से जालसाजों को दबोचा.पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों को यहां लाकर पुलिस हिरासत में लिया गया है.
पश्चिम बंगाल के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP Nadda) के नाम पर फोन कर उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव उत्तर के भाजपा विधायक से 2.20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गुजरात के मोरबी से दो जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार दोनों के नाम सोनू सिंह और अर्जुन प्रजापति है. उनके पास से कई दस्तावेज और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर बनगांव लाया गया. पुलिस के मुताबिक, घटना गत 20 मार्च की है. भाजपा विधायक अशोक कीर्तनिया को एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. फोन करनेवाले ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सहायक बताया. उसने कहा कि राजस्थान में भाजपा के एक कार्यक्रम के लिए ढाई लाख रुपये भेजने होंगे.
फिर जालसाज ने किस अकाउंट पर पैसे भेजने के इसका डिटेल बैंक खाते की जानकारी भी भेज दी. भाजपा विधायक बिना सोंचे समझे तुरंत विलंब नहीं करते हुए रुपये भेज दिये. फिर जब उन्होंने इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा नेताओं को दी, तो सभी दंग रह गये. इसके बाद ही प्रदेश भाजपा की ओर से खोज खबर ली गयी क्योंकि पार्टी की ओर से फोन कर इस कदर पैसे लेने का कोई नियम ही नहीं है, इस आधार पर ही प्रदेश भाजपा नेताओं को शक हुआ. जब प्रदेश भाजपा कार्यालय से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यालय में फोन कर जानकारी ली गयी, तब मामले का खुलासा हुआ कि यह कोई जालसाज का काम है.
फिर विधायक ने खुद को ठगा महसूस कर गत 13 अप्रैल को बनगांव साइबर क्राइम थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. जांच में जुटी बनगांव साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने लंबे समय तक जांच पड़ताल के बाद सात महीने बाद गुजरात के मोरबी से जालसाजों को दबोचा.पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों को यहां लाकर पुलिस हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पता लगाया जा रहा है उन लोगों ने इस तरह से कितने लोगों से ठगी किये है. इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल है.
Also Read: West Bengal Breaking News : पी आर एस ओबेरॉय की उपलब्धियां पश्चिम बंगाल से जुड़ी थीं : ममता बनर्जी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




