छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने अंबिकापुर में टीएस सिंहदेव के खिलाफ राजेश अग्रवाल को उतारा

चार उम्मीदवारों की यह चौथी लिस्ट है, जिसे बीजेपी ने जारी किया है. इसके पहले बीजेपी ने पहली सूची में 21 उम्मीदवारों को उतारा था, जबकि दूसरी सूची में 64 प्रत्याशी घोषित किए थे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं. छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री और सरगुजा संभाग के सबसे बड़े नेता टीएस सिंहदेव के खिलाफ बीजेपी ने राजेश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा तीन अन्य सीटों पर भी बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. बेलतरा से सुशांत शुक्ला को टिकट दिया गया है, तो कसडोल से धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को प्रत्याशी बनाया गया है. इस तरह बीजेपी ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. चार उम्मीदवारों की यह चौथी लिस्ट है, जिसे बीजेपी ने जारी किया है. इसके पहले बीजेपी ने पहली सूची में 21 उम्मीदवारों को उतारा था, जबकि दूसरी सूची में 64 प्रत्याशी घोषित किए थे. तीसरी लिस्ट में एकमात्र उम्मीदवार का ऐलान हुआ था. चौथी सूची में चार प्रत्याशी घोषित किए गए हैं.
एकमात्र मौजूदा विधायक का भी टिकट कटा
बीजेपी ने इन चार सीटों में से एक पर मौजूदा विधायक को टिकट नहीं दिया है. चारों सीटें अनारक्षित श्रेणी की हैं. सभी सीटों पर नए चेहरों को मैदान में उतारा गया है. पार्टी ने बेलतरा सीट से मौजूदा विधायक रजनीश सिंह का टिकट काट दिया है. वहां से युवा चेहरे सुशांत शुक्ला को मैदान में उतारा गया है. राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य शुक्ला (40) बीजेपी की युवा शाखा, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के राज्य सह-प्रभारी हैं.
सरगुजा जिला कार्यकारिणी के सदस्य हैं राजेश अग्रवाल
पार्टी ने अंबिकापुर सीट पर राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है. अग्रवाल बीजेपी की सरगुजा जिला कार्यकारिणी समिति के सदस्य हैं. अंबिकापुर से उपमुख्यमंत्री और निवर्तमान विधायक टीएस सिंहदेव कांग्रेस के उम्मीदवार हैं. पेशे से व्यवसायी राजेश अग्रवाल वर्ष 2018 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. दो अन्य उम्मीदवार धनीराम धीवर (कसडोल सीट) और दीपेश साहू (बेमेतरा) भी नए चेहरे हैं.
Also Read: वैद्य से राजनेता बने डॉ रमन सिंह ने 15 साल में किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प, ऐसा है राजनीतिक सफर
बीजेपी ने 33 ओबीसी उम्मीदवार उतारे
छत्तीसगढ़ बीजेपी के मीडिया विभाग के संयुक्त प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने बताया कि बीजेपी के 90 उम्मीदवारों में से 33 ओबीसी से, 30 अनुसूचित जनजाति से तथा 10 अनुसूचित जाति से हैं. पार्टी ने इस बार 13 मौजूदा विधायकों में से दो को टिकट नहीं दिया है. राज्य के सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भी सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. कांग्रेस ने 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी. बीजेपी 15 सीटों पर सिमट गई थी.
7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान
जेसीसी (जे) और बीएसपी को क्रमशः पांच और दो सीटें मिलीं थीं. कांग्रेस के फिलहाल 71 विधायक हैं, कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, पार्टी ने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. वहीं. बीजेपी सत्ता में वापसी के लिए प्रयासरत है. छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा के लिए मतदान होगा. तीन दिसंबर को सभी 90 सीटों की मतगणना एक साथ होगी.
Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को बनाया स्टार प्रचारक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




