ePaper

वैद्य से राजनेता बने डॉ रमन सिंह ने 15 साल में किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प, ऐसा है राजनीतिक सफर

Updated at : 21 Oct 2023 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
वैद्य से राजनेता बने डॉ रमन सिंह ने 15 साल में किया छत्तीसगढ़ का कायाकल्प, ऐसा है राजनीतिक सफर

23 साल के छत्तीसगढ़ में 15 साल तक आयुर्वेद के एक डॉक्टर ने सरकार चलाई. नक्सलवाद और अन्य समस्याओं से जूझ रहे इस प्रदेश का इतने दिनों में कायाकल्प कर दिया. लेकिन, 15 साल बाद ऐसी हार मिली कि 49-50 सीटें जीतने वाली बीजेपी 15 सीटों पर सिमटकर रह गई. कैसा है डॉ रमन सिंह का करियर. यहां पढ़ें.

विज्ञापन

आयुर्वेद के एक डॉक्टर ने छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली और उसकी तस्वीर बदलकर रख दी. नक्सलवाद के खात्मे के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की. अपनी अलग राजधानी बनाई. नवा रायपुर को देखकर हर कोई वाह-वाह कह उठता है. नवा छत्तीसगढ़ के इस शिल्पकार का नाम है- डॉ रमन सिंह. डॉ रमन लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बेहद शालीन और तेज-तर्रार नेता का जन्म 15 अक्टूबर, 1952 को रायपुर में हुआ. उनके पिता का नाम विघ्नहरण सिंह ठाकुर तथा माता का नाम सुधा सिंह है. उनकी पत्नी का नाम वीणा देवी है. इनके दो बच्चे हैं. डॉ रमन सिंह वर्ष 1990 और वर्ष 1993 में मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए. वर्ष 1999 में डॉ सिंह लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए. अटल बिहारी वाजपेयी की कैबिनेट में 13 अक्टूबर 1999 से 29 जनवरी 2003 तक मंत्री रहे. उन्हें केंद्रीय राज्य वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया था. वर्ष 2003 में जब अजित जोगी की अगुवाई वाली कांग्रेस की सरकार पराजित हुई, तो डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की बागडोर सौंपी गई. वर्ष 2004 में वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने. इसके बाद वर्ष 2008 और वर्ष 2013 में भी उनके नेतृत्व में ही छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनी. 90 के दशक में मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए दो बार निर्वाचित हुए डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा के चार चुनाव जीत चुके हैं. एक बार फिर बीजेपी ने उन्हें राजनांदगांव से टिकट दिया है.

डॉ रमन सिंह की उपलब्ध‍ियां

डॉ रमन सिंह ने ‘सलवा जुडूम’ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया. संयुक्त राष्ट्र ने भी डॉ रमन के काम की तारीफ की. विशेष रूप से वित्तीय प्रबंधन पर उन्होंने जो काम किए थे, उसकी काफी तारीफ हुई. देश-दुनिया ने माना कि छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जनजातियों के बिगड़ते हालात को इन्होंने बखूबी संभाला. डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में ही वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ को अलग-अलग भाषाओं में पर्यटन साहित्य के लिए ‘राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार’ मिला. इतना ही नहीं, उनके कार्यकाल में नि:शक्तों के सशक्तिकरण के लिए वर्ष 2017 में छत्तीसगढ़ को ‘राष्ट्रीय पुरस्कार’ मिला.

undefined

डॉक्टर के रूप में की गरीबों की सेवा

एक डॉक्टर के रूप में डॉ रमन सिंह ने हमेशा गरीबों की सेवा की. वर्ष 1975 में उन्हें बीएएमएस की डिग्री मिली. 23 साल की उम्र में उन्होंने कवर्धा में मेडिकल की प्रैक्टिस शुरू कर दी. डॉ रमन सिंह ने हमेशा गरीबों का मुफ्त में इलाज किया. गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए डॉ रमन सिंह ने ‘भारत माता चिकित्सालय’ का निर्माण करवाया है.

undefined

7 दिसंबर 2003 को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने

7 दिसंबर 2003 को छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद डॉ रमन सिंह ने वर्ष 2004 में छत्तीसगढ़ विधानसभा का चुनाव लड़ा और विधायक बने. वर्ष 2008 में उनके नेतृत्व में बीजेपी ने फिर जीत दर्ज की और 12 दिसंबर 2008 को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. वर्ष 2013 में भी उनकी अगुवाई में सरकार बनी. यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल था. लेकिन, वर्ष 2018 में भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी का सूबे में सूपड़ा ही साफ कर दिया. बीजेपी सिर्फ 15 सीटें जीत पाई, जबकि कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की.

Also Read: डॉ रमन सिंह से सत्ता छीनने वाले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पांच बार जीत चुके हैं विधानसभा चुनाव

जनसंघ के यूथ विंग से की राजनीति में एंट्री

बता दें कि रमन सिंह ने जनसंघ के यूथ विंग से राजनीति में कदम रखा था. कवर्धा की नगरपालिका, छत्तीसगढ़ विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा में कई अहम पदों पर काम किया. वर्ष 1999 में देश के वाणिज्य राज्यमंत्री बने थे. इस्राइल, नेपाल, फिलीस्तीन और दुबई जैसे देशों में उन्होंने भारतीय व्यापार मेले का नेतृत्व किया. डॉक्टर साहब क्रिकेट और वॉलीबॉल के भी शौकीन हैं. डॉ रमन सिंह कवर्धा के यूथ क्लब के सदस्य भी रहे हैं.

undefined

छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर दो चरणों में वोट

छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों पर इस बार दो चरणों में वोटिंग होगी. पहले चरण में सात नवंबर को बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों के साथ-साथ दुर्ग संभाग की आठ विधानसभा सीटों पर मतदान होगा. वहीं, शेष 70 विधानसभा सीट पर 17 नवंबर को वोटिंग होगी. इस वक्त 90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के 71 और बीजेपी के 13 सदस्य हैं. विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ने वाली बीजेपी 15 सीटों पर सिमटकर रह गई थी. बाद में हुए उपचुनावों में भी उसे दो सीटों का नुकसान हुआ.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola