वाराणसी में बाइक सवार बदमाशों ने बड़े वारदात को दिया अंजाम, ड्राइवर और खलासी को मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Jun 2022 12:25 PM
Varanasi News: वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने डीसीएम चालक और खलासी को गोली मार दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लालपुर थाने की पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया.
Varanasi News: वाराणसी के लालपुर थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार बदमाशों ने डीसीएम चालक और खलासी को गोली मार दी. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची लालपुर थाने की पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस घटना को आपसी रंजिश से जोड़ कर जांच कर रही है.
सारनाथ थाना क्षेत्र के निवासी लालजी पाल डीसीएम चलाता है. साथ में चौबेपुर निवासी मनीष यादव खलासी के तौर पर काम करता है. सोमवार की रात करीब 3 बजे के आस पास डीसीएम चालक और खलासी आजमगढ़ में माल उतार के वापस वाराणसी आए. डीसीएम गाड़ी को लालपुर स्थित पेट्रोल पंप पर गाड़ी को खड़ा किया और बाइक से अपने घर के लिए चल दिए. पेट्रोल पंप से थोड़ी दूर पहुंचे ही थे की बाइक सवार बदमाशो ने लालजी की बाइक को हाथ दे कर रोक लिया. बदमाशों ने ड्राइवर लालजी और मनीष पर फायरिंग कर दी.
फायरिंग में मनीष के पेट मैं और लालजी को सीने गोली लगी है. गोली मारने के बाद बदमाश तेजी से भाग निकले. गोली की आवाज सुन कर आसपास के लोगो ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को पास के दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल ले गई. जहां डॉक्टरों ने दोनो को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया.
इस पूरे मामले में एसीपी सारनाथ ज्ञान प्रकाश राय ने बताया की पूछताछ में लूट की वारदात सामने नहीं आई है. ड्राइवर लालजी और मनीष के पास पैसे नहीं थे. इनलोगों ने जो माल को डिलेवरी किया है, उसका पैसा सीधे खाते में जाएगा. कंपनी के हमलावरों ने लूट का कोई प्रयास नहीं किया है. गोली भी दूर से चलाई गई है. पुरानी रंजिश सहित अन्य कारणों को वारदात की वजह मान कर पुलिस जांच कर रही है. जल्दी ही अपराधी पकड़ लिए जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










