Bihar Panchayat Chunav: दुर्दांत अपराधियों में मची है पंचायत चुनाव लड़ने की होड़, जेल के अंदर से कर रहे तैयारी

बिहार पंचायत चुनाव में पूर्णिया जिला के अंदर उम्मीदवारों की तैयारी जारी है. बनमनखी प्रखंड में नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इस बार जिले में करीब दो दर्जन से अधिक अपराधिक छवि वाले भी अपना भाग्य आजमाने की तैयारी में हैं.
बिहार पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election 2021) का बिगुल बज चुका है. पूर्णिया में भी उम्मीदवारों ने कमर कस ली है. मंगलवार से दूसरे चरण के वोटिंग के लिए बनमनखी प्रखंड में नामांकन दाखिल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. वहीं इस बार पूर्णिया में करीब दो दर्जन से अधिक अपराधिक छवि वाले भी उम्मीदवार बनने की होड़ में हैं.
हिंदुस्तान न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्णिया जिले में दो दर्जन से अधिक दुर्दांत अपराधी इस बार पंचायत चुनाव में अपनी दावेदारी ठोकने की तैयारी कर रहे हैं. इसमें कई अपराधी ऐसे भी शामिल हैं जो दर्जनों बार जेल जा चुके हैं और अपहरण, हत्या, डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर अपराध के मामले में उनपर ट्रायल भी चल रहा है.
पूर्णिया में चुनावी मैदान में उतरने वाले ऐसे शख्स भी अभी देखे जा रहे हैं जो पूर्व में पंचायत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं लेकिन उनकी छवि कुख्यात अपराधी की रही है. जेल की हवा भी खा चुके हैं. जिले के कई प्रखंडों में ऐसे प्रत्याशी तैयारी में जुट चुके हैं.
जानकारी के मुताबिक, कई ऐसे अपराधी जो जेल में सजा काट रहे हैं वो भी पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) लड़ने की तैयारी में हैं. वो जेल प्रशासन से विशेष समय की मांग भी कर रहे हैं ताकि अपने आदमियों से चुनाव के सिलसिले में बात कर सके और तैयारी करवा सके.
अपराधिक छवि वाले चेहरों को उम्मीदवारी के लिए तैयारी करने से चुनाव के दौरान अपराधिक घटनाओं के बढ़ने की भी संभावना देखी जा रही है. जिला प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है. शराब और हथियार को लेकर सीआईडी ने पुलिस विभाग को अलर्ट भी किया है. जिला प्रशासन भी ऐसे अपराधिक छवि वाले चेहरों को चिन्हित करने की तैयारी में है, जिससे चुनाव प्रभावित होने की आशंका है. इनपर सीसीए लगाया जा सकता है.
POSTED BY: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




