Bihar Board 12th Result: बीएसईबी इंटर स्क्रूटनी, कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन आज से, डिटेल जानें

बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट स्क्रूटनी और कम्पार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए आज से biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन रजिट्रेशन शुरू करेगा. डिटेल जानने के लिए आगे पढ़ें.
Bihar Board 12th Scrutiny compartment registration: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटरमीडिएट या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 23 मार्च से शुरू करेगा. जो छात्र अपने बोर्ड परीक्षा के अंकों से खुश या संतुष्ट नहीं हैं, वे biharboardonline.bihar.gov पर स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्क्रूटनी और आंसर पेपर रीचेक करने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 29 मार्च है.
बोर्ड कक्षा 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा, 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए भी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक विंडो भी खोलेगा. जो लोग इंटर की परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं, उन्हें इस परीक्षा को पास करने का एक और मौका मिलेगा. बिहार बोर्ड इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा विंडो 23 मार्च से 27 मार्च तक खुली रहेगी.
बीएसईबी ने कहा कि कक्षा 12 की कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम 31 मई या उससे पहले घोषित किया जाएगा. बता दें कि बीएसईबी ने 21 मार्च को इंटर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा की. इस साल, कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा में लगभग 13.04 लाख छात्र उपस्थित हुए और उनमें से 10.91 लाख उत्तीर्ण हुए. कुल पास प्रतिशत 83.7 प्रतिशत रहा.
Also Read: Bihar board 10th result 2023 date: BSEB मैट्रिक रिजल्ट की घोषणा कब होगी ? लेटेस्ट अपडेट, चेक करने का तरीका
बिहार इंटर बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद अब बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है. उम्मीद की जा रही है कि बीएसईबी जल्द ही कक्षा 10 के परिणाम की तारीख और समय के बारे में घोषणा करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anita Tanvi
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










