ePaper

Bigg Boss 15: सलमान खान की शायरी सुन सारा अली खान की बोलती हुई बंद, एक्टर का 'चका चक' डांस वीडियो वायरल

Updated at : 06 Dec 2021 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 15: सलमान खान की शायरी सुन सारा अली खान की बोलती हुई बंद, एक्टर का 'चका चक' डांस वीडियो वायरल

सारा अली खान बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में आई थी. इस दौरान सारा ने सलमान खान के साथ अपने सॉन्ग चकाचक पर जबरदस्त डांस किया.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) रविवार को बिग बॉस 15 के वीकेंड का वार एपिसोड में आई थी. सारा अपनी फिल्म ‘अतरंगी रे’ (Atrangi Re) के प्रमोशन में लगी हुई हैं और इसी सिलसिले में वो बिग बॉस पहुंची. इस दौरान एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ खूब सारी मस्ती और चकाचक पर जमकर डांस किया. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कलर्स ने बिग बॉस 15 का एक प्रोमो जारी किया है. इसके कैप्शन में लिखा है, होगी ढ़ेर सारी मस्ती जब मिलेंगे साथ सलमान खान और सारा अली खान. इस वीडियो में सारा लहंगे में नजर आ रही है औऱ शो के होस्ट सलमान से बात कर रही है. सारा सेल्फी स्टिक हाथ में लेकर शो में इंट्री लेती है और एक बताती है कि वो शो पर पहुंच चुकी है.

https://www.instagram.com/tv/CXFrmB8jkVj/

वीडियो में सलमान खान औऱ सारा अली खान नॉक- नॉक गेम खेलते दिखते है. सलमान, सारा से कहते है, नॉक- नॉक. सारा कहती है, कौन है. एक्टर कहते है, सारा. एक्ट्रेस पूछती है, ये कौन. सलमान जिसपर कहते है, सारा जमाना हसीनो का दीवाना. जिसके बाद दोनों शायरी करते दिखते है. ये वीडियो काफी मजेदार है.

Also Read: सारा अली खान और माधुरी दीक्षित का ‘चका चक’ डांस मचा रहा धूम, इसमें ट्विस्ट नोटिस किया आपने?

सलमान खान, सारा अली खान से पूछते है, तुम हसंते- हसंते सोती हो. सारा इसपर जवाब देती है कि वो दो ही चीज करती है. पहला हंसती है और दूसरा मस्ती. उसके बाद सारा और सलमान साथ मिलकर एक्ट्रेस के चकाचक सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते है. भाईजान के एक्सप्रेशन देखने लायक होते है.

गौरतलब है कि सारा अली खान की फिल्म ‘अतरंगी रे’ 24 दिसंबर को डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इस फिल्म का गाना चकाचक काफी पॉपुलर हो रहा है. इस सॉन्ग पर पिछले दिनों एक्ट्रेस धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के साथ डांस करते नजर आई थी. दोनों ने इस गाने पर चने की खेत वाला हुक स्टेप किया था. वीडियो फैंस द्वारा काफी पसन्द किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola