Live Updates

PM Modi Rally LIVE: आसनसोल के बाद अब गंगारामपुर में पीएम मोदी का ममता पर निशाना, कहा- ‘दीदी को गंगा और राम दोनों से नफरत’

Updated:
विज्ञापन

Bengal Chunav 2021 LIVE Update: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरु हो चुका है. राज्य के छह जिलों के 45 सीटों पर मतदाता अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी की आसनसोल के बाद अब गंगारामपुर में रैली शुरू हो गई है. प्रधानमंत्री ने कहा कि चार दौर के मतदान में ही टीएमसी खंड-खंड हो चुकी है. पीएम ने रैली में कहा कि बंगाल में 2 मई को ममता दीदी भूतपूर्व सीएम हो जाएंगी. उन्होंने कहा कि दीदी के ऊपर अहंकार हावी है, जिसकी वजह से वो केंद्र की बैठक में नहीं आती हैं. वहीं गलसी में ममता बनर्जी ने बीजेपी पर अटैक किया है. ममता ने कहा कि हमारी सरकार काम में विश्वास रखती है, जबकि बीजेपी की सरकार भाषण देती हैं. बंगाल चुनाव २०२१ से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए

विज्ञापन

मतुआ और नामशूद्र समाज को देंगे नागरिकता- अमित शाह

अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही हम मतुआ, नामशूद्र समाज के लोगों सम्मान के साथ भारत का नागरिक बनाएंगे. उन्होंने कहा कि दीदी को जितना विरोध करना है, वो करें, हम सीएए के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देंगे.

अमित शाह ने किया दावा

औसग्राम की रैली में अमित शाह ने कहा कि आप सभी लोग मिलकर बंगाल में बीजेपी की सरकार बनवाएं और 5 मई को सभी किसान के अकाउंट में 18000-18000 रूपये पहुंच जाएगी.

औसग्राम में अमित शाह की रैली

पूर्वी बर्दवान के औसग्राम में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि मैं पूरे बंगाल से घूम कर आ गया हूं और बंगाल की हवा बीजेपी के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि इस बार कटमनी और तोलाबाजी वाली सरकार चली जाएगी.

अमित शाह ने कहा

अमित शाह ने कहा कि बंगाल को कटमनी वाली सरकार चाहिए क्या? बंगाल को सिंडिकेट चलाने वाली सरकार चाहिए क्या? बंगाल को भतीजा कल्याण करने वाली सरकार चाहिए क्या? उन्होंने कहा कि बंगाल में दीदी घुसपैठ को नहीं रोक सकती है.

अमित शाह की रैली शुरू

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में दीदी 24 घंटे तक ये सोचती हैं कि भतीजे को सीएम कैसे बनाया जाए.

दलितों को लेकर पीएम पर ममता का पलटवार

सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी तथा उसके नेताओं द्वारा दलितों के लिए जो मुझ पर हमला किया जा रहा है ,मेरी पार्टी नेताओं पर हमला किया जा रहा हैं पहले वे अपने गिरेबान में झांक कर देख ले. उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ क्या बदसलूकी हो रही है.मैंने दलितों को लेकर कुछ नही कहा है.बल्कि दलितों के किये हम काम करते है

PM Modi Rally LIVE: आसनसोल के बाद अब गंगारामपुर में पीएम मोदी का ममता पर निशाना, कहा- 'दीदी को गंगा और राम दोनों से नफरत'
विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola