Bengal Chunav 2021 : अगर Sourav Ganguly बने BJP के सीएम कैंडिडेट, तो चली जायेगी ममता बनर्जी की सत्ता? पढ़िए सर्वे रिपोर्ट में क्या है दावा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Feb 2021 8:59 AM
Bengal vidhan Sabha Chunav 2021, sourav ganguly bjp : बंगाल चुनाव से पहले क्रिकेटर सौरव गांगुली को लेकर फिर से अटकलें तेज हो गई है. दरअसल, एक सर्वे में दावा किया गया है कि अगर सौरव गांगुली सीएम कैंडिडेट होंगे तो बीजेपी के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी अभियान में फायदा मिल सकता है. वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि क्या बीजेपी फिर से सौरव गांगुली को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी.
Bengal Chunav 2021 : बंगाल चुनाव से पहले क्रिकेटर सौरव गांगुली को लेकर फिर से अटकलें तेज हो गई है. दरअसल, एक सर्वे में दावा किया गया है कि अगर सौरव गांगुली सीएम कैंडिडेट (CM Candidate) होंगे तो बीजेपी के लिए ममता बनर्जी के खिलाफ चुनावी अभियान में फायदा मिल सकता है. वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि क्या बीजेपी (BJP) फिर से सौरव गांगुली को अपने पाले में लाने की कोशिश करेगी. वहीं गांगुली राजनीत्क में नहीं आने की बात पहले भी कह चुके हैं.
एबीपी आनंदा और सीएनएक्स की नई सर्वे रिपोर्ट में दावा किया गया है. बंगाल में 12 फीसदी लोग चाहते हैं कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) सीएम बनें, जबकि 10 फीसदी लोग शुभेंदु अधिकारी को सीएम बनते देखना चाहते हैं. बंगाल चुनाव से पहले शुभेंदु अधिकारी तृणमूल कांग्रेस (trinmool congress) को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.
ममता बनर्जी सबसे आगे– सर्वे में सीएम के रूप में लोगों की पहली पसंद ममता बनर्जी ही है. 38 फीसदी लोग चाहते हैं कि ममता बनर्जी (Mamata banerjee) दोबारा सीएम बने. वहीं 18 फीसदी लोगों का मानना है कि दिलीप घोष भी सीएम के लिए बेहतर कैंडिडेट हैं. बता दें कि दिलीप घोष वर्तमान में बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष हैं.
मिथुन से मिले मोहन भागवत– इधर, चुनावी हलचल के बीच आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से मुलाकात की है. वहीं मोहन भागवत से मुलाकात पर मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी है. मिथुन ने कहा कि यह मुलाकात नॉन पॉलिटिकल था. इसे राजनीति से न जोड़ कर देखा जाए. बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती तृणमूल कांग्रेस की ओर से राज्य सभा में सांसद भी रह चुके हैं.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










