ePaper
Live Updates

Bengal Chunav 2021 LIVE Update : भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2021 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 LIVE Update : भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 LIVE Update: पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महिला आरक्षण के एलान पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा कि बंगाल में हम महिलाओं को हमेशा उचित भागीदारी देते रहे हैं. बीजेपी यूपी और गुजरात में महिलाओं को आरक्षण दें. इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी विश्वभारती विवि के एक कार्यक्रम को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि ज्ञान का हमेशा सही उपयोग करना चाहिए. नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के युवा ऊर्जावान है और उन्हें रिस्क लेना चाहिए. पीएम के साथ इस कार्यक्रम में राज्यपाल जगदीश धनखड़ भी मौजूद रहें. West Bengal Assembly Election 2021 से जुड़ी हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
7:08 PM. 19 Feb 217:08 PM. 19 Feb

भाजपा की युवा नेता पामेला गोस्वामी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी की युवा मोर्चा की महिला नेता पामेला गोस्वामी को कोलकाता पुलिस ने ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. भाजपा ने इसे तृणमूल कांग्रेस की साजिश करार दिया है.

4:54 PM. 19 Feb 214:54 PM. 19 Feb

अमित मालवीय ने कहा

भाजपा आइटी सेल के प्रमुख तथा बंगाल भाजपा के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा है कि तृणमूल के 10 वर्षों के शासनकाल की विशेषता भ्रष्टाचार ही रहा है. इस संबंध में ट्विट करते हुए उन्होंने कहा कि वेस्ट बंगाल हेल्थ सर्विस डॉक्टर्स ने राज्य के सरकारी डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया में भाई-भतीजावाद तथा पारदर्शिता के अभाव का गंभीर आरोप लगाया है. चाहें अम्फन राहत का मामला हो या फिर डॉक्टरों की नियुक्ति, ममता बनर्जी सरकार के 10 वर्षों की विशेषता भ्रष्टाचार ही रहा है.

4:54 PM. 19 Feb 214:54 PM. 19 Feb

चाक चौबंद होगी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल में आसन्न विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू है. मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव के पहले विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 200 कंपनियां यहां पहुंच रही हैं. सुरक्षा बलों की 12 कंपनियां शनिवार को राज्य में पहुंचेगी. इसके बाद 25 फरवरी तक और 125 कंपनियों के यहां पहुंचने की संभावना है. इससे पहले कोर्ट ने सभी जिलाधिकारी को पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की तैनाती की बात कही थी.

4:54 PM. 19 Feb 214:54 PM. 19 Feb

अमित शाह के खिलाफ समन जारी

बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की मुश्किलें बढ़ सकती है. कोलकाता की एक कोर्ट ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने खिलाफ समन जारी किया है. यह समन अभिषेक बनर्जी की मानहानि याचिका पर जारी की गई है. कोर्ट ने 22 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है.

3:04 PM. 19 Feb 213:04 PM. 19 Feb

टीएमसी की ये है प्लान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल कांग्रेस एक्टर मिमी चक्रवर्ती और नुसरत जहां को बड़ी जिम्मेगारी सौंप सकती है. बताया जा रहा है कि पार्टी दोनो नेताओं को स्टार प्रचारक बना सकती है.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

विनय मिश्रा फरार घोषित

कोर्ट ने सीबीआई की एक याचिका पर कोयला घोटाले के आरोपी विनय मिश्रा को फरार घोषित कर दिया है. बताया जा रहा है कि कोर्ट के इस फैसले से अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा की मुश्किलें बढ़ सकती है.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

भाजपा कार्यालय में ‘बंगाल में खून की गंगा बहेगी’ की पोस्टरिंग इलाके में हड़कंप

विधानसभा चुनाव से पूर्व पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है.  इस बीच कूचबिहार जिले में भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक पोस्टर को लेकर इलाके में हलचल मच गयी. आज सुबह भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव के सन्दर्भ में एक पोस्टर चिपका देखने को मिला जिसमे लिखा था’ खेल होगा , बंगाल में खून की गंगा बहेगी ‘

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

पीरजादा को वाम देगी 25 सीट

वाममोर्चा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट को अपने कोटे से अधिकतम 25 सीटें देने पर सहमति व्यक्त की है. वहीं अब सबकी निगाहें कांग्रेस पर टिकी हुई है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस पीरजादा को 20 सीटें दे सकती है.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

राजाराममोहन राय सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंचे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह राजाराममोहन राय सेंट्रल लाइब्रेरी पहुंच गए हैं. वे एक सभा को संबोधित कर रहे हैं.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

टीएमसी का प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमत को लेकर हंगामा शुरू हो गया है. टीएमसी नेता पार्थ चटर्जी ने बताया कि बंगाल में 22 फरवरी को पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर टीएमसी प्रदर्शन करेगी.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान

बंगाल में सियासी उलटफेर के बीच बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है. न्यूज़ 18 से बात करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में अब टीएमसी से आए नेताओं की जांच कराई जाएगी. दागी नेताओं को हम पार्टी में शामिल नहीं करेंगे.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

TMC का पलटवार

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले आरक्षण को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के महिला आरक्षण के एलान पर तृणमूल कांग्रेस ने निशाना साधा है. टीएमसी ने कहा कि बंगाल में हम महिलाओं को हमेशा उचित भागीदारी देते रहे हैं. बीजेपी यूपी और गुजरात में महिलाओं को आरक्षण दें.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

कोयला घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली

सीबीआई ने कोयला घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के चार जिलों में 13 स्थानों पर तलाशी ली. सीबीआई की टीम पहले भी बंगाल में कोयला घोटाले से जुड़े मामले में छापेमारी कर चुकी है.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

पीएम मोदी ने इस दौरान छात्रों से आग्रह भी किया. पीएम ने कहा कि मेरा आग्रह है, अगले 25 वर्षों के लिए विश्व भारती के विद्यार्थी मिलकर एक विजन डॉक्यूमेंट बनाएं. वर्ष 2047 में, जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष का समारोह बनाएगा, तब तक विश्व भारती के 25 सबसे बड़े लक्ष्य क्या होंगे, ये इस विजन डॉक्यूमेंट में रखे जा सकते हैं.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

लोगों को जागरूक करें- पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि हम इस वर्ष अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं. विश्व भारती के प्रत्येक विद्यार्थी की तरफ से देश को सबसे बड़ा उपहार होगा कि भारत की छवि को और निखारने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

बंगाल, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा स्थली भी रहा है- पीएम

विश्वभारती में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल ने अतीत में भारत के समृद्ध ज्ञान-विज्ञान को आगे बढ़ाने में देश को नेतृत्व दिया. बंगाल, एक भारत, श्रेष्ठ भारत की प्रेरणा स्थली भी रहा है और कर्मस्थली भी रहा है.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

भारत की शिक्षा व्यवस्था को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने वाली व्यवस्था- पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि गुरुदेव ने विश्वभारती में जो व्यवस्थाएं विकसित कीं, जो पद्धतियां विकसित कीं, वो भारत की शिक्षा व्यवस्था को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त करने, उन्हें आधुनिक बनाने का एक माध्यम थीं.

2:04 PM. 19 Feb 212:04 PM. 19 Feb

संयम और संवेदनशील हो सत्ता का चरित्र- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने संबोधन करते हुए कहा कि जिस प्रकार सत्ता में रहते हुए संयम और संवेदनशील रहना पड़ता है, रहना जरूरी होता है, उसी प्रकार हर विद्वान को, हर जानकार को भी उनके प्रति जिम्मेदार रहना पड़ता है जिनके पास वो शक्ति है.

11:32 AM. 19 Feb 2111:32 AM. 19 Feb

पीएम मोदी ने कहा…

पीएम मोदी ने कहा कि गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर ने जो अद्भुत धरोहर मां भारती को सौंपी हैं, उसका हिस्सा बनना, आप सभी साथियों से जुड़ना, मेरे लिए प्रेरक भी है और आनंददायक भी है.

11:32 AM. 19 Feb 2111:32 AM. 19 Feb

आप सिर्फ एक विश्वविद्यालय का ही हिस्सा नहीं- पीएम

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप सिर्फ एक विश्वविद्यालय का ही हिस्सा नहीं हैं, बल्कि एक जीवंत परंपरा का हिस्सा भी हैं. गुरुदेव अगर विश्व भारती को सिर्फ एक यूनिवर्सिटी के रूप में देखना चाहते, तो वो इसे ग्लोबल यूनिवर्सिटी या कोई और नाम दे सकते थे, लेकिन उन्होंने इसे विश्व भारती विश्वविद्यालय नाम दिया.

11:32 AM. 19 Feb 2111:32 AM. 19 Feb

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि इस बार तो कुछ समय के अंतराल पर मुझे दूसरी बार ये मौका मिला है. आपके जीवन के इस महत्वपूर्ण अवसर पर आप सभी युवा साथियों को, माता पिता को और गुरुजनों को मैं बहुत बहुत बधाई और अनेक अनेक शुभकामनाएं देता हूं.

11:32 AM. 19 Feb 2111:32 AM. 19 Feb

बोले पीएम

विश्व भारती विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि आज के युवाओं को छत्रपति शिवाजी से प्रेरणा लेनी चाहिए. उनके कामों को पढ़ना चाहिए.

11:23 AM. 19 Feb 2111:23 AM. 19 Feb

अब तक कोई सुराग नहीं

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन हुए बम हमले बाद राज्य की सियासी हलचल तेज हो गई है. राज्य सरकार द्वारा इस मामले की जांच सीआईडी टीम को सौंपी गई है. सीआई़डी की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर वीडियो और सीसीटीवी फुटेज जमा कर रही है. हालांकि 24 घंटे के बाद भी टीम को बम हमले से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola