ePaper

विधानसभा चुनाव 2021 : ममता बनर्जी के पैर का इलाज करना चाहते हैं अधीर रंजन चौधरी, रैली में कही ये बात

Updated at : 22 Mar 2021 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2021 : ममता बनर्जी के पैर का इलाज करना चाहते हैं अधीर रंजन चौधरी, रैली में कही ये बात

Adhir Ranjan Chaudhary News| Mamata Banerjee accident Bengal Chunav 2021 :बंगाल चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अभियान जोर पकड़ लिया है. सभी दलों के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं. वहीं एक रैली में बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर निशाना साधा है. अधीर ने कहा कि ममता की पैर अगर डॉक्टर ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो हमें मौका दें, हम ठीक कर देंगे.

विज्ञापन

बंगाल चुनाव के लिए प्रचार प्रसार अभियान जोर पकड़ लिया है. सभी दलों के नेता एक दूसरे पर लगातार हमलावर हैं. वहीं एक रैली में बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के चोटिल पांव को लेकर निशाना साधा है. अधीर ने कहा कि ममता की पैर अगर डॉक्टर ठीक नहीं कर पा रहे हैं तो हमें मौका दें, हम ठीक कर देंगे.

खड़गपुर सदर विधानसभा चुनाव सीट से संयुक्त मोर्चा की उम्मीदवार रीता शर्मा के समर्थन में कांग्रेस नेता व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने रोड शो किया और खरिदा इलाके में लोगों को संबोधितत किया. इस दौरान अधीर चौधरी ने भाजपा और तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ही पेड़ के दो फूल हैं-भाजपा और तृणमूल. भ्रष्टाचार और शोषण के मामले में कोई किसी से कम नहीं है.

अधीर चौधरी ने तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब तक चुनाव है, तब तक व्हील चेयर पर घूमकर लोगों से सहानुभूति के लिए वोट मांगती फिर रही हैं. चुनाव खत्म होते ही व्हील चेयर अपने आप ही छूट जायेगा. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी चोट को चुनावी अवसर में तब्दील करने की कोशिश कर रही हैं. लेकिन कोशिश बेकार जायेगी.

अधीर चौधरी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर चिकित्सक ठीक नहीं कर पा रहे हैं, तो मुझे अवसर दें. वहीं, भाजपा पर वार करते कहा कि चुनाव में गरीबों को सब्जबाग दिखाते हैं और सत्ता हासिल करने के बाद गरीबों को महंगाई की आग में झोंक देते हैं

Also Read: Assembly Election 2021 : कोलकाता की इस सीट से एक्टर Mithun Chakraborty लड़ सकते हैं चुनाव, अटकलें तेज

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola