ePaper

Bengal News: हावड़ा में BJP कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला और तोड़फोड़, TMC पर आरोप

Updated at : 13 Apr 2021 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: हावड़ा में BJP कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला और तोड़फोड़, TMC पर आरोप

Bengal News in Hindi: भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में कुछ लोगों ने रात एक बजे हमला कर दिया. इस दौरान घरों में जमकर तोड़फोड़ की गयी. आरोप यह भी है कि बच्चों, बुढ़ो के साथ विक्लांगों को भी नहीं छोड़ा गया. डोमजुर में तो उपद्रवियों ने जमकर बमबाजी भी किया. घटना के बाद जिले भर में लोगों में दहशत है. गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को हावड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. पिछले तीन दिनों में दर्जनभर से ज्यादा हुईं हिंसक घटनाओं से हावड़ा वासी दहशत में. भाजपा का आरोप, तृणमूल के इशारे पर हो रहे हमले.

विज्ञापन

हावड़ा: चुनाव बीतते ही तृणमूल कार्यकर्ताओं की दबंगई शुरू हो गयी है. भाजपा कार्यकर्ताओं को खोज-खोज कर निशाना बनाया जा रहा है. इस तरह की घटनाएं घुसुड़ी, बेलूड़, हावड़ा मैदान, शिवपुर और डोमजुर इलाके में देखने को मिलीं. डोमजुड़ के राजीवपल्ली इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया गया.

मिली खबरों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में कुछ लोगों ने रात एक बजे हमला कर दिया. इस दौरान घरों में जमकर तोड़फोड़ की गयी. आरोप यह भी है कि बच्चों, बुढ़ो के साथ विक्लांगों को भी नहीं छोड़ा गया. डोमजुर में तो उपद्रवियों ने जमकर बमबाजी भी किया. घटना के बाद जिले भर में लोगों में दहशत है.

Also Read: 14 अप्रैल से राहुल गांधी के हाथ में ‘मिशन बंगाल’ की कमान, रैलियों पर मचा है सियासी घमासान

उधर भाजपा का आरोप है कि हमले में उसके 50 से ज्यादा कार्यकर्ता घायल हो गये हैं. गंभीर रूप से घायल 15 लोगों को हावड़ा जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

घटना को लेकर इलाके में इतना आतंक है कि भाजपाई घर छोड़कर पलायन करने को विवश हैं. घटना को लेकर जिला भाजपा द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गयी है. हावड़ा जिला भाजपा सचिव विमल प्रसाद ने बताया कि घायलों का इलाज हावड़ा जनरल अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: Mamata Banerjee Dharna LIVE: आयोग के फैसले के खिलाफ ममता को मिला शिवसेना का साथ, अब से कुछ देर बाद गांधी मूर्ती पहुंचेंगी टीएमसी सुप्रीमो

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola