ePaper

Bengal News: उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता के घर पर बमबाजी, TMC पर लगा आरोप

Updated at : 21 Apr 2021 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: उत्तर 24 परगना में भाजपा नेता के घर पर बमबाजी, TMC पर लगा आरोप

Bengal News In Hindi : पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता का नाम वरुण दत्त बताया गया है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि मंगलवार तड़के 2.30 बजे के करीब जोरदार आवाज हुई, इसके बाद उठकर देखा कि घर का दरवाजा पूरी तरह से टूट कर गिर गया हैं. घटनास्थल पर तीन बम गिरे हैं. घटना को देख पत्नी बीमार पड़ गयीं. उनका आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ही हमले किये हैं क्योकि कुछ दिनों पहले ही तृणमूल के लोगों ने उसे धमकी दी थी.

विज्ञापन

कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले के खड़दह विधानसभा क्षेत्र के पातुलिया ग्राम पंचायत के घंटापुकुर इलाके में एक भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बमबाजी की गयी. बदमाशों ने घर पर छह बम फेंके, जिसमें तीन बम फटा और तीन बम घटनास्थल पर गिरे थे. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से तीन बम बरामद किये.

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता का नाम वरुण दत्त बताया गया है. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि मंगलवार तड़के 2.30 बजे के करीब जोरदार आवाज हुई, इसके बाद उठकर देखा कि घर का दरवाजा पूरी तरह से टूट कर गिर गया है. घटनास्थल पर तीन बम गिरे हैं. घटना को देख पत्नी बीमार पड़ गयीं. उनका आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने ही हमले किये हैं क्योकि कुछ दिनों पहले ही तृणमूल के लोगों ने उसे धमकी दी थी.

Also Read: गलसी विधानसभा में तृणमूल, भाजपा व फारवर्ड ब्लॉक के बीच है कड़ी टक्कर

इधर तृणमूल ने भाजपा कार्यकर्ता के आरोपों को खारिज किया है. खबर पाकर मौके पर खड़दह थाने की पुलिस पहुंची थी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. घटनास्थल से तीन बम बरामद हुए हैं पुलिस ने बमों को निष्क्रिय कर दिया.

वहीं इधर, निमता थाना अंतर्गत उत्तर दमदम नगरपालिका के छह नंबर वार्ड के पटना ठाकुरतला इलाके में सोमवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता के घर पर बमबाजी करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने बमबाजी की है, जबकि तृणमूल ने आरोपों को खारिज किया है. घटना के बाद से इलाके में आतंक है. पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता के परिजन सहमे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता का नाम अनूप बारूई है. घटना मंगलवर रात करीब 1.30 बजे की है. पीड़ित भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि रात में लगातार कई बम फेंके गये.

Also Read: विधानसभा चुनाव में हिंसा की आशंका से सहमे हैं बैरकपुर शिल्पांचल के लोग, 22 अप्रैल को है वोट

बम के हमले से घर की खिड़की व शीशे टूट गये हैं. मंगलवार सुबह भाजपा कार्यकर्ताओं ने बप्पा विश्वास, टिंकू चंद्र, सौरभ सरकार सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है. उत्तर दमदम की भाजपा प्रत्याशी अर्चना मजूमदार का कहना है कि तृणमूल समर्थित बदमाशों ने यह हमला किया है. हार के डर से तृणमूल के लोग हमला कर रहे हैं.

इधर, तृणमूल नेता विधान विश्वास का कहना है कि इसमें तृणमूल का कोई हाथ नहीं है. तृणमूल को बदनाम करने के लिए भाजपा की ओर से गलत आरोप लगाये जा रहे हैं. तृणमूल हिंसा की राजनीति नहीं करती है, बल्कि यह भाजपी की आपसी गुटबाजी का नतीजा है. पुलिस का कहना है कि दो बाइक और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है. मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Also Read: ममता के ऑडियो के बाद अब TMC नेता फिरहाद हकीम का वीडियो वायरल, सेंट्रल फोर्स और बीजेपी के बारे में कह रहे गंदी बात

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola