ePaper

Bengal News: पांडेश्वर में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 19 Apr 2021 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: पांडेश्वर में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश, शिकायत के बाद जांच में जुटी पुलिस

Bengal News In Hindi: पीड़ित महिला का भाई मिथुन पासवान ने आरोप लगाया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार है. वह नहाने के लिए अकेले नदी की ओर जा रही थी. उसी समय इलाके के एक युवक सिकेन धांगड ने उसे जबरन जंगल में ले गया और दुराचार करने की कोशिश की. वहां से गुजर रही प्रत्यक्षदर्शी किरण पहरिया ने यह सब देखा और सारी बातें बतायीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

पांडवेश्वर: पांडवेश्वर में मानवता के शर्मसार होने का मामला सामने आया है. मानसिक रूप से बीमार महिला को सड़क से उठाकर जबरन जंगल में ले जाकर दुराचार की कोशिश का मामला सामने आया है. केंद्रा ग्राम पंचायत के छतडांगा इलाके में यह घटना घटी. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है.

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार को नदी में स्नान के लिए जाने के दौरान एक मानसिक रूप से असंतुलित 25 वर्षीय महिला का मुंह दबाकर नदी के किनारे जंगल में ले जाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया गया.

Also Read: Bengal News: बीटी रोड में भाजपा उम्मीदवार पर हमला, TMC पर लगा आरोप, शिकायत दर्ज

पीड़ित महिला का भाई मिथुन पासवान ने आरोप लगाया कि उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार है. वह नहाने के लिए अकेले नदी की ओर जा रही थी. उसी समय इलाके के एक युवक सिकेन धांगड ने उसे जबरन जंगल में ले गया और दुराचार करने की कोशिश की. वहां से गुजर रही प्रत्यक्षदर्शी किरण पहरिया ने यह सब देखा और सारी बातें बतायीं.

उन्होंने कहा कि जब मैंने देखा कि सिकेन महिला को जबरन जंगल की ओर ले गया तो वह जोर से चिल्लाने लगी. जब लोग वहां जुट गये तो आरोपी वहां से फरार हो गया. पीड़िता के भाई ने पांडवेश्वर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: WB Election 2021: कब खुलेगा ममता बनर्जी के पांव का पलास्टर? टीएमसी सुप्रीमो ने खुद बताया

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola