Photos : आईएनटीटीयूसी समर्थित 72 ठेका श्रमिकों ने छंटनी के खिलाफ कारखाने के सामने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Photos : आईएनटीटीयूसी समर्थित 72 ठेका श्रमिकों ने छंटनी के खिलाफ कारखाने के सामने किया प्रदर्शन

ठेका श्रमिकों का कहना है कि वह भी तृणमूल श्रमिक संगठन से जुड़े हुए हैं . इसके बाद भी उनकी छंटनी की जा रही है. इस संबंध में कारखाना प्रबंधन की ओर से किसी की टिप्पणी नहीं मिल पाई है.इन ठेका श्रमिकों के साथ उनका परिवार भी धरने पर बैठ गया है.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना इलाके के बाबूनाड़ा औद्योगिक अंचल में मौजूद एक लौह कारखाना वीएसपी उधोग प्राइवेट लिमिटेड कारखाना के प्रबंधन द्वारा आईएनटीटीयूसी समर्थित 72 ठेका श्रमिकों की छंटनी किए जाने के खिलाफ उक्त ठेका श्रमिकों ने कारखाने के मुख्य गेट के समक्ष बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है.

undefined

ठेका श्रमिकों की मांग है कि जब तक उन्हें कारखाने में पुनः बहाल नहीं किया जाएगा तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा .बुधवार सुबह से ही कारखाने के गेट के समक्ष ठेका श्रमिकों के इस आंदोलन के कारण उत्तेजना और तनाव की स्थिति कायम हो गई है .

undefined

इन ठेका श्रमिकों के साथ उनका परिवार भी धरने पर बैठ गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद कांकसा थाना पुलिस बल मौके वारदात पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई है. छंटनी किए गए ठेका श्रमिकों का आरोप है की कारखाना प्रबंधन विभिन्न राज्यों से ठेका श्रमिकों को लेकर काम करवा रही है. है. 

undefined

जबकि स्थानीय इलाके के युवकों की छंटनी की जा रही है. आज सुबह से ही ठेका श्रमिक गेट के सामने धरना दे रहे हैं. श्रमिकों का दावा है कि उन्होंने इस उद्योग के लिए जमीन दी है और वे पिछले बीस साल से इस निजी स्टील फैक्ट्री में काम कर रहे हैं लेकिन अचानक कारखाना प्रबंधन 72 मजदूरों को काम से क्यों निकाल दिया हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola