Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में भगवान रामलला से पहले भक्त कर सकेंगे पवनपुत्र हनुमानजी के दर्शन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ayodhya Ram Mandir Nirman Update: भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. साथ ही भगवान रामलला के मंदिर को भव्यता भी दी जा रही है. वैसे तो जनवरी 2024 में प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर दिव्य दर्शन देंगे, लेकिन इसके पहले कुछ और कवायद भी की जा रही है.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Nirman Update: भगवान राम की नगरी में भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. साथ ही भगवान रामलला के मंदिर को भव्यता भी दी जा रही है. वैसे तो जनवरी 2024 में प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर दिव्य दर्शन देंगे, लेकिन इसके पहले कुछ और कवायद भी की जा रही है. ऐसी योजना है कि मंदिर में भगवान रामलला के दर्शनों से पहले भक्तों को पवनपुत्र के दर्शन मिलेंगे. गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा में लिखा है “राम दुआरे तुम रखवारे, होत न आज्ञा बिनु पैसारे” अर्थात धर्मनगरी अयोध्या में जब कोई भक्त रामलला के दर्शन करने आता है तो उसे सबसे पहले हनुमानजी का दर्शन करना होता है. उनकी आज्ञा के बाद ही भक्तों को रामलला के दर्शन मिलते हैं. शायद यही वजह है कि अब भगवान रामलला के अनन्य सेवक हनुमानजी की भी स्थापना मंदिर में की जाएगी. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola