ePaper

Bareilly News: फरीदापुर में फिर मिले गोवंश के अवशेष, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद एक गोतस्कर गिरफ्तार

Updated at : 29 Nov 2021 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: फरीदापुर में फिर मिले गोवंश के अवशेष, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद एक गोतस्कर गिरफ्तार

फरीदापुर में एक बार फिर गोवंश के अवशेष मिले है. हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद एक गोतस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक फरार होने में कामयाब रहा.

विज्ञापन

Bareilly News: शहर के फरीदापुर चौधरी के जंगल में एक बार फिर गोवंश के अवशेष मिले हैं. इससे खफा हिन्दू संगठनों ने रविवार को विरोध कर हंगामा किया. पुलिस ने मुश्किल से हिंदू संगठनों को शांत किया. इसके साथ ही गोतस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक फरार होने में सफल साबित हुआ. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

थाना इज्जतनगर के फरीदापुर चौधरी में तीन दिन पूर्व मिले गोवंश के अवशेष का मामला शांत नहीं हुआ है.इससे पहले ही एक बार फिर फरीदापुर के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने का हिन्दू संगठनों ने दावा कर हंगामा किया है.पुलिस ने काफी देर समझाया लेकिन हिंदू संगठन के पदाधिकारी नहीं माने. इसके बाद अफसरों ने बात की, तब कहीं जाकर वह शांत हुए.

Also Read: Bareilly News: बिहार ले जाया जा रहा था गोवंश से भरा ट्रक, तीन तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने अवशेष की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. इसके साथ ही फरीदापुर के जंगल में मिले अवशेष के मामले में गोतस्कर उस्मान निवासी सुर्खा थाना किला को गिरफ्तार किया है, जबकि अनीस उर्फ अन्नी निवासी फरीदापुर चौधरी फरार हो गया.उसकी तलाश शुरू कर दी गई है. उस्मान के पास से गोकुशी करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं.

Also Read: Bareilly News: नगर निगम ने उजाड़ा रोजगार तो भिड़ गए दुकानदार, पुलिस की मौजूदगी में जमकर हाथापाई़

पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों जंगल में अवशेष मिले थे. इसमें जांच के बाद दो लोगों को चिह्नित किया गया है जिसके चलते एक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार हो गया है. उसको भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. हिन्दू संगठनों के विरोध पर पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

(रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola