बंगाल: बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पश्चिम बंगाल में बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान शुरु हो गया है.गौरतलब है कोर्ट की ओर राज्य सरकार को बकाया देने की बात कहीं गई थी लेकिन उस पर कार्य नहीं किया गया. कर्मचारियों को अब तक बकाया डीए नहीं दिया गया है.
पश्चिम बंगाल में बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान शुरु हो गया है. पुलिस के द्वारा लगातार सरकारी कर्मचारियों के अभियान को रोकने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है. ताकि सरकारी कर्मचारियों विधानसभा तक नहीं पहुंच पाएं. जगह जगह पर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. गौरतलब है कोर्ट की ओर राज्य सरकार को बकाया देने की बात कहीं गई थी लेकिन उस पर कार्य नहीं किया गया. कर्मचारियों को अब तक बकाया डीए नहीं दिया गया है. ऐसे में बकाया डीए की मांग को लेकर सरकारी कर्मचारियों की ओर से विधानसभा का घेराव किया जा रहा है.
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : बकाया डीए को लेकर सरकारी कर्मचारियों का विधानसभा अभियान, हंगामा जारी#WATCH | West Bengal: State Government Employee Organisation hold protest, regarding Dearness Allowance hike, in Kolkata. pic.twitter.com/KwHCmR0F0F
— ANI (@ANI) November 23, 2022
सरकारी कर्मचारियों के डीए को लेकर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुइ है. आरोप है कि कई लोग घायल हाे गये हैं. वहीं कई लोग बेहोश होकर सड़कों पर पड़े हुए है. पुलिस बस अभियान को समाप्त करने के प्रयास में लगी हुई है. सरकारी कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस की ओर से उन्हें आंदोलन रोकने के लिए घूसा भी मारा गया है. लाठियों का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसके बावजूद सरकारी कर्मचारी विधानसभा के सामने पहुंच चुके है और उनका आंदोलन जारी है .
Also Read: West Bengal Breaking News LIVE : मुख्यमंत्री ने कहा वोटर लिस्ट में नाम है या नहीं करें चेकपुलिस की ओर से कई सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है. सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि जब कोर्ट की ओर से बकाया डीए देने का निर्देश दिया गया है उसके बावजूद राज्य सरकार की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. बकाया डीए राज्य सरकार को देना ही होगा. पुलिस की ओर से सरकारी कर्मचारियों को रोकने का कार्य लगातार जारी है.
Also Read: West Bengal : 24 घंटे के अंदर इंटाली हत्याकांड के मुख्य आरोपी बिहार से हुए गिरफ्तारप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




