Ashadh Month 2023 Date: शुरू होने जा रहा है आषाढ़ मास, इस महीने आने वाले हैं ये व्रत त्योहार
Published by : Shaurya Punj Updated At : 31 May 2023 1:52 PM
Ashadh Month 2023 Date: इस बार आषाढ़ मास 4 जून 2023 से प्रारंभ होकर 3 जुलाई 2023 को समाप्त हो रहा है. जिनमें से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और देवशयनी एकादशी प्रमुख हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास, मुहूर्त, महत्व और नियम?
Ashadh Month 2023 Date: हिंदू पंचांग में बताए गए सभी महीनों का अपना-अपना महत्व है. इन्हीं से एक आषाढ़ मास, जल्द शुरू होने जा रहा है. आपको बता दें कि इस बार आषाढ़ मास 4 जून 2023 से प्रारंभ होकर 3 जुलाई 2023 को समाप्त हो रहा है. जिनमें से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा और देवशयनी एकादशी प्रमुख हैं. आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है आषाढ़ मास, मुहूर्त, महत्व और नियम?
-
07 जून: संकष्टी चतुर्थी
-
14 जून: योगिनी एकादशी
-
15 जून: मिथुन संक्रांति
-
15 जून: प्रदोष व्रत
-
17 जून: दर्श अमावस्या
-
17 जून: आवधन
-
18 जून: इष्टी
-
18 जून:आषाढ़ अमावस्या
-
19 जून: आषाढ़ नवरात्रि
-
19 जून: चंद्र दर्शन
-
20 जून: जगन्नाथ रथयात्रा
-
25 जून: भानु सप्तमी
-
29 जून: देवशयनी एकादशी
-
03 जुलाई: गुरु पूर्णिमा
-
03 जुलाई: व्यास पूजा
-
03 जुलाई: आषाढ़ पूर्णिमा
05 जून 2023 से आषाढ़ का महीना शुरू हो जाएगा. 04 जून 2023 से आषाढ मास की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी. इसका समय सुबह 9 बजकर 11 मिनट का होगा. माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समय खत्म होने के बाद उदया तिथि 05 जून से ही मानी जाएगी. ये दिन सोमवार का होगा.
आषाढ़ में क्या करना चाहिएआषाढ़ के महीने में आमतौर पर वर्षा ऋतु का आगमन हो जाता है. इसलिए इसे वर्षा का महीना कहा जाता है. इस मौसम में संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है. इसलिए आषाढ़ मास में पौष्टिक और संतुलित आहार ग्रहण करना चाहिए.
धार्मिक मान्यतानुसार आषाढ़ का महीना भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस महीने में भगवान विष्णु की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है. साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है. इसके साथ ही आषाढ़ मास में पड़ने वाली एकादशी का व्रत करने पर 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य मिलता है. वहीं आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन से भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं. इस दौरान 4 महीनों तक मांगलिक कार्य नहीं होते हैं. इसके अलावा आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










