ePaper

Photos : आसनसोल के बर्नपुर से बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने चलाया था अभियान

Updated at : 29 Aug 2023 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
Photos : आसनसोल के बर्नपुर से बड़े पैमाने पर अवैध पटाखे जब्त, पुलिस ने चलाया था अभियान

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कल रात से ही अभियान चल रहा था जो सुबह समाप्त हुआ. पाटाखों के कीमत बाजार में लाखों में आंकी गई है. गोदाम का मालिक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
undefined

आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के नारायणपुर, नीलगंज, बारासात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के मामलों के बाद राज्य सरकार काफी सतर्क हो गई है. ऐसे में इस घटना के बाद से पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है.

undefined

पुलिस ने आसनसोल के हीरापुर थाना क्षेत्र के रामबांध से भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया है. मालूम हो कि गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद हीरापुर थाने की पुलिस ने इलाके में छापेमारी की और भारी मात्रा में पटाख बरामद किया है.

undefined

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. कल रात से ही अभियान चल रहा था जो सुबह समाप्त हुआ. पाटाखों के कीमत बाजार में लाखों में आंकी गई है. गोदाम का मालिक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है.

undefined

सवाल यह है कि इतना पटाखा कहां से आया और उस इलाके में पटाखा क्यों जमा किया गया था ? अगर कुछ हो गया तो फिर कौन जिम्मेदार होगा? घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस घटना में अभी तक किसी को हिरासत में या गिरफ्तार नहीं किया है.

undefined

उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर थाना अंतर्गत नीलगंज के मोशपोल इलाके में एक अवैध पटाखा कारखाने में हुए विस्फोट में आठ लोगों की मौत व 10 लोगों के घायल होने की घटना से इलाका दहल उठा है. इस घटना ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिये हैं.

undefined

उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना समेत अन्य जिलों में भी अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट व आग लगने की घटनाएं हुई हैं, जिसमें कइयों की जान गयी है. इसके बावजूद पुलिस सख्त कार्रवाई करने से बचती है. कुछेक जिलों में घर में ही पटाखे के छोटे-छोटे कारखाने चल रहे हैं.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola