बंगाल की राजनीति में हड़कंप : कौन है अर्पिता मुखर्जी ? जो हैं ईडी के निशाने पर

Updated at : 23 Jul 2022 12:09 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल की राजनीति में हड़कंप : कौन है अर्पिता मुखर्जी ? जो हैं ईडी के निशाने पर

Teacher recruitment scam : जो बात सामने आ रही है, उसके अनुसार अर्पिता मुखर्जी और उनके परिवार के नाम पर और बड़ी मात्रा में संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली है. अर्पिता के घर से 50 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किये गये है.

विज्ञापन

बंगाल की राजनीति में भूचाल आ गया है. दरअसल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है. आपको बता दें कि जब यह घोटाला हुआ था, उस समय चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री थे. मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी का नाम आ रहा है. इसके बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) है कौन ?

बड़ी मात्रा में संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली

दरअसल जो बात सामने आ रही है, उसके अनुसार अर्पिता मुखर्जी और उनके परिवार के नाम पर और बड़ी मात्रा में संपत्ति की जानकारी ईडी को मिली है. अर्पिता के घर से 50 लाख रुपये के जेवर भी बरामद किये गये है. इस बीच, जांचकर्ताओं को अर्पिता की बेलघरिया में तीन संपत्तियों के जानकारी मिली है. उनके पास बेलघरिया में दो फ्लैट और एक घर है. जांचकर्ताओं को पता चला है कि अर्पिता के पास क्लबटाउन हाइट्स में भी दो फ्लैट हैं. इसके अलावा उनका बेलघरिया के दीवानपाड़ा इलाके में भी एक घर है. वही अर्पिता की बीरभूम जिले में भी कई संपत्तियों की जानकारी ईडी को मिली है. उन संपत्तियों की पूरी सूची बनाने का काम शुरू कर दिया गया है.

फ्लैट से भारी मात्रा में 20 करोड़ की नगदी बरामद

ईडी ने राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से भारी मात्रा में 20 करोड़ की नगदी बरामद की. यहां चर्चा कर दें कि अर्पिता मुखर्जी उड़िया और तमिल फिल्मों में काम कर चुकीं हैं. एक्‍सरसाइज करना और फोटो शूट करना अर्पिता को बहुत पसंद है. यही नहीं उनका झुकाव मॉडलिंग के प्रति भी काफी है. कई सालों से अर्पिता को पार्थ चटर्जी की पूजा के नाम से मशहूर नकतला उदयन संघ की दुर्गा पूजा के लिए एक विज्ञापन मॉडल के रूप में देखा जाता रहा है. मंत्री की करीबी रही यह मॉडल कभी टॉलीवुड से भी जुड़ी थी.

Also Read: West Bengal : अभिनेत्री अर्पिता मुखर्जी और मंत्री पार्थ के बीच क्या है केमिस्ट्री ? पता लगाने में जुटी ED
अभिनेत्री और उद्योग मंत्री के बीच की केमिस्ट्री

इसके साथ ही अर्पिता मुखर्जी ने जीत स्टारर ‘पार्टनर’ और प्रसेनजीत स्टारर ‘मामा भगने’ में सह-कलाकार के रूप में काम किया है. प्रवर्तन निदेशालय को अभिनेत्री और पश्‍चिम बंगाल के उद्योग मंत्री के बीच संबंधों की केमिस्ट्री अभी भी स्पष्ट नहीं हो पायी है. इसे लेकर जांच की जा रही है. हालांकि, ईडी का अनुमान है कि एसएससी भ्रष्टाचार का मामला सीधे तौर पर अर्पिता के दक्षिण कोलकाता के आवासीय फ्लैट से बरामद 20 करोड़ रुपये से जुड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola