झारखंड के खूंटी में नक्सली संगठन PLFI का एरिया कमांडर गजरा कंडीर गिरफ्तार, कई सामान बरामद

खूंटी के काडेपीड़ी जंगल से पुलिस ने PLFI का एरिया कमांडर गजरा कंडीर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से कई सामान भी बरामद किए हैं. गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 15 मामले दर्ज हैं.
Jharkhand Naxal News: खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित तिरला-कोटा मोड़ के पास काडेपीड़ी जंगल में नक्सली संगठन PLFI के एरिया कमांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडीया कंडीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से 8 एमएम की दो गोली, पीएलएफआई का पर्चा और चंदा रसीद बरामद किया है. इस बात की जानकारी तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने पत्रकारों को दिया.
काडेपीड़ी जंगल में नक्सलियों के जमा होने की मिली थी सूचना
एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि काडेपीड़ी जंगल में PLFI नक्सलियों के जमा होने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस एएसपी अभियान रमेश कुमार के निर्देश पर छापामारी की गयी. जंगल में पुलिस को देखते ही नक्सली भागने लगे. पुलिस ने दौड़ाकर एरिया कमांडर गजरा कंडीर उर्फ कुंडिया कंडीर को गिरफ्तार किया. इस दौरान तलाशी लेने पर उसके पास गोली और पर्चा-चंदा रसीद बरामद हुआ.
गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ 15 मामला दर्ज
एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ हत्या, रंगदारी, लेवी, आगजनी, दुष्कर्म, पुलिस पर हमला करने जैसे संगीन अपराध के साथ 15 मामले दर्ज हैं. उसके खिलाफ खूंटी, मुरहू, बंदगांव और अड़की थाना में मामला दर्ज है. पूछताछ में उसने बताया है कि मई माह में पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में भी वह शामिल था. उक्त मुठभेड़ में सब जोनल कमांडर लाका पहान मारा गया था.
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोपी
उन्होंने बताया कि गजरा कंडीर अड़की थाना क्षेत्र के 10 जनवरी, 2022 को हुए डायन बिसाही में पति-पत्नी, 13 फरवरी 2022 को अड़की थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने की घटना में भी शामिल था. गिरफ्तारी अभियान में तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी, तोरपा इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, मुरहू थाना के पुअनि दिगंबर पांडेय, संदीप कुमार, सैट और मुरहू थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
PLFI संगठन हो रहा है कमजोर : एसडीपीओ
तोरपा एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि PLFI संगठन कमजोर हो रहा है. मुठभेड़ में लाका पहान के मारे जाने के बाद गजरा कंडीर को संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी थी. इसके लिए नये कैडरों को भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा था. एसडीपीओ ने कहा कि अब पीएलएफआई को नये लड़के नहीं मिल रहे हैं. इसे देखते हुए पीएलएफआई के संपर्क में रहने वाले पुराने लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब लोग जागरूक हो गये हैं. जिसके कारण संगठन को नये कैडर नहीं मिल रहे हैं.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE
रिपोर्ट : चंदन कुमार, खूंटी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




