Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड Giorgia Andriani के इंस्टाग्राम पर हुए 5 लाख फॉलोअर्स, ऐसे किया खुशी का इजहार
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 02 Aug 2021 9:55 PM
Arbaaz Khan girlfriend Giorgia Andriani celebrate 500 k followers on instagram: अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं. जॉर्जिया एंड्रियानी ने 500k फॉलोअर्स होने पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया.
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्टिव रहती हैं. उनकी फैन फॉलोविंग भी तगड़ी है. रबाज लंबे वक्त से मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani) के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों कई बार सलमान खान (Salman Khan) के पारिवारिक इवेंट्स में भी एक साथ नजर आ चुके हैं.
https://www.instagram.com/p/CQ7sle0Fh_J/
जॉर्जिया एंड्रियानी ने मनाया 5 लाख फॉलोअर्स पूरे होने का जश्न
जॉर्जिया एंड्रियानी ने 500k फॉलोअर्स होने पर एक छोटा सा सेलिब्रेशन किया. एक्ट्रेस ने मैरून स्टिलेटोस के साथ बलून स्लीव्स वाली एक क्यूट ऑफ-शोल्डर रेड ड्रेस पहने नजर आईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर तसवीरें शेयर की जिसकी सजावट 500K फॉलोअर्स बलून थीम पर आधारित थी. इसके अलावा फोटो में दो लेयर केक भी था, जिसपर ‘बधाई हो ‘ लिखा था.
कौन हैं जॉर्जिया एंड्रियानी
जॉर्जिया (Giorgia Andriani) जल्द ही एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas talpade) के साथ फिल्म ‘वेलकम टू बजरंगपुर’ में काम करती नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. एंड्रियानी (Giorgia Andriani) एक इटैलियन मॉडल टर्न्ड एक्ट्रेस हैं. जॉर्जिया (Giorgia Andriani) ने अपने हालिया म्यूजिकल वीडियो ‘लिटिल स्टार’ में शहबाज बदेशा के साथ अपने कमाल की परफॉर्मेंस से सभी को आकर्षित किया था.
https://www.instagram.com/p/CPxVngvlaPW/
अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से लिया था तलाक
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादीशुदा जिंदगी केवल 18 साल ही चल पाई और साल 2016 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया. मलाइका और अरबाज एक बेटा भी है जिसका नाम अरहान खान हैं. इधर मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक-दूसरे के लिए की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं.
https://www.instagram.com/p/CNchuevF66j/
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










