ePaper

Bulbbul First Look: अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बुलबुल' का फर्स्ट लुक जारी, 24 जून को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Updated at : 11 Jun 2020 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
Bulbbul First Look: अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बुलबुल' का फर्स्ट लुक जारी, 24 जून को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Bulbbul First Look: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली वेब सीरीज पाताल लोक को रिलीज किया था. अब वो अपने फैंस के लिए नई फिल्म 'बुलबुल' (Bulbbul ) लेकर आ रही है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी.

विज्ञापन

Bulbbul First Look: बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अदाकाराओं में से एक अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने कुछ समय पहले ही अपनी पहली वेब सीरीज पाताल लोक को रिलीज किया था. अब वो अपने फैंस के लिए नई फिल्म ‘बुलबुल’ (Bulbbul ) लेकर आ रही है. इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 24 जून को रिलीज होगी.

Also Read: ‘पाताल लोक’ को लेकर फिर से बवाल, अब यूपी के विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें पूरा मामला

अनुष्का शर्मा ने अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म बुलबुल का फर्स्ट लुक शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ‘बुलबुल, खुद को ढूंढने वाली एक ऐसी लड़की की बेहतरीन कहानी जो रहस्य और साजिशों से भरी हुई है.’

बुलबुल एक मिस्ट्री, थ्रिलर मूवी है. इस फिल्म के लुक पोस्टर में एक लड़की पेड़ की डालियों से होकर इधर-उधर जा रही है. बुलबुल में अविनाश तिवारी, तृप्ति डिमरी, पाओली डैम और परमब्रत चटर्जी और राहुल बोस लीड रोल में नजर आएंगे.

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने प्रोड्यूसर बनने का फैसला लिया क्योंकि मैं जिस पोजीशन पर थी उसका फायदा उठाकर मैं कुछ बेहतरीन फिल्में प्रोड्यूस करना चाहती थी. मैंने खुद को स्टार बनाने के लिए फिल्मों को प्रोड्यूस करने का काम शुरू नहीं किया. मैं सिर्फ अच्छी कहानियां लोगों तक पहुंचाना चाहती थी. मुझे हैरानी होती है कि कुछ ख़ास तरह की फिल्में क्यों नहीं लिखी जा रही हैं.’

बुलबुल से पहले अनुष्का शर्मा के बैनर में बनी वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज हुई. ये वेब सारीज क्राइम थ्रिलर थी. इसके लोगों ने काफी पसंद किया. यह सीरीज 15 मई को रिलीज हुई थी. इसमें जयदीप अहलावात, नीरज काबी, गुल पनाग और अभिषेक बनर्जी ने मुख्य किरदारों निभाया हैं. इस सीरीज को हर तरफ से अच्छे रिव्यू मिल थे. हालांकि सीरीज कुछ विवादों में भी फंसी थी, जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था.

बता दें कि इससे पहले अनुष्‍का शर्मा फिल्‍म ‘एनएच 10’ और हॉरर फिल्‍म ‘परी’ को प्रोड्यूस कर चुकी हैं. दोनों ही फिल्‍मों में अनुष्‍का शर्मा नजर आई थीं. दोनों ही फिल्‍मों को दर्शकों और क्रिटिक्‍स द्वारा सराहा गया था.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola