'पाताल लोक' को लेकर फिर से बवाल, अब यूपी के विधायक ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, जानें पूरा मामला

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 May 2020 1:23 PM

विज्ञापन

Anushka Sharma- हाल ही में अनुष्‍का शर्मा की रिलीज हुई वेब सीरीज पाताल लोक लगातार विवादों में फंसती जा रही है. कुछ दिन पहले लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने वेब सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा था. आरोप था कि सीरीज में नेपाली कम्यूनिटी का अपमान किया गया है. अब यूपी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पाताल लोक की निर्माता अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने बिना अनुमति के शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही सीरीज पर सनातन धर्म की गलत छवि और भारतीय एजेंसियों के गलत चित्रण का आरोप लगाया गया हैं.

विज्ञापन

हाल ही में अनुष्‍का शर्मा (Anushka Sharma) की रिलीज हुई वेब सीरीज पाताल लोक लगातार विवादों में फंसती जा रही है. कुछ दिन पहले लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने वेब सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजा था. आरोप था कि सीरीज में नेपाली कम्यूनिटी का अपमान किया गया है. अब यूपी के बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अनुष्का शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने बिना अनुमति के शो में विधायक के फोटो का इस्तेमाल किया है. इसके साथ ही सीरीज पर सनातन धर्म की गलत छवि और भारतीय एजेंसियों के गलत चित्रण का आरोप लगाया गया हैं.

Also Read: विराट कोहली कर रहे थे इस दिग्गज के साथ लाइव चैट, अनुष्का शर्मा ने पीछे से कहा- झूठा

दरअसल, भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर की तस्वीर ‘पाताल लोक’ में उस दृश्य में प्रयोग की गई है, जब एक राष्ट्रीय राजमार्ग का उद्घाटन होता है. नंदकिशोर गुर्जर ने पाताल लोक वेबसीरीज में उनकी एवं अन्य भाजपा नेताओं की फ़ोटो आपराधिक छवि वाले नेता से जोड़ कर प्रयोग करने पर नाराजगी जताई है. गुर्जर ने यह तर्क दिया कि सांप्रदायिक हलचल पैदा करने के लिए अनुष्का के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि यह गुर्जर को डकैतों और दुर्भावना से जुड़े लोगों के रूप में दिखाता है.

वेबसाइट डीएनए में प्रकाशित एक खबर के अनुसार, गुर्जर ने कहा कि यह शो भारत में विभिन्न जातियों के बीच मतभेद पैदा करता है, जैसे पंजाब के जाट, ब्राह्मण और त्यागी. गुर्जर की मानें तो यह शो भाजपा की छवि खराब करने की कोशिश करता है और पाकिस्तान की एक आतंक-मुक्त छवि बनाने की कोशिश करता है, जो दुनिया की नजर में भारत का अपमान करता है.

Also Read: विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?

इससे पहले अनुष्‍का शर्मा को 18 मई को नोटिस भेजा गया था. लॉयर गिल्ड मेंबर वीरेन सिंह गुरुंग ने सीरीज की प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा को लीगल नोटिस भेजकर आरोप लगाया है कि इस वेब सीरीज जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल हुआ था, जिससे नेपाली समुदाय का अपमान हुआ है. उनका कहना है कि, सीजन एक के एपिसोड दो में 3 मिनट और 41 सेकंड पर पूछताछ के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी नेपाली किरदार पर जातिसूचक टिप्‍पणी करती हैं. उन्‍होंने कहा कि, उन्‍हें नेपाली शब्‍द के इस्‍तेमाल पर कोई आपत्ति नहीं है और इसके बाद जो शब्‍द कहा गया है वह सही नहीं है. उनका कहना है कि अनुष्का शर्मा इस शो की निर्माताओं में से एक हैं, इसलिए हमने उन्हें नोटिस भेजा है. गुरुंग ने बताया कि उन्‍हें फिलहाल अनुष्‍का शर्मा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है. वे इस मामले को लेकर अमेजन प्राइम से भी बात करेंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola