विराट के साथ क्रिकेट खेलती नजर आईं अनुष्का शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो आपने देखा क्या?
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2020 1:20 PM
Anushka Sharma- लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए हैं. अब सोशल मीडिया पर दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए हैं. अब सोशल मीडिया पर दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट अपनी पत्नी अनुष्का के साथ क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह वीडियो विराट अनुष्का के घर की छत की हैं, जिसमें कपल क्रिकेट खेलते दिखाई दे रहे है. इस वीडियो को Virarsh नाम के यूजर ने शेयर किया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले विराट अनुष्का के लिए बॉलिंग कर रही हैं. उसके बाद अनुष्का शर्मा बॉलिंग करती नजर आ रहे हैं. इन दोनों के फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं.
Finally after soo much long time saw Virat Batting 🥳
Virat Anushka playing cricket in building today🥳
Anushka bowls a Bouncer to Virat😂#ViratKohli #AnushkaSharma #Cricket pic.twitter.com/XFmfs3hiBt— Virarsh (@Cheeku218) May 15, 2020
इससे पहले विराट ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फिटनेस ट्रेनिंग का भी वीडियो शेयर किया थी. इसमें वो रनिंग कर रहे हैं और बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा है. इस वीडियो के साथ विराट ने कैप्शन लिखा था, काम में खुद को झोंक देना यह किसी के लिए जिंदगी जीने का तरीका हो सकता है, लेकिन जरूरी नहीं किसी हर प्रोफेशनल ऐसा करे. चॉइस आपकी है.
https://www.instagram.com/p/CANrpF8ljOW/
वहीं, हाल ही में अनुष्का शर्मा प्रोडक्शन हाउस की वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है. उनकी इस वेब सीरीज की तारीफ विराट ने भी की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें उनके सामने लैपटॉप खुला हुआ है और स्क्रीन पर ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज पॉज मोड पर नजर आ रहा है.
https://www.instagram.com/p/CAPPnzUAk-_/
विराट ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि ‘मैंने कुछ समय पहले ही ‘पाताल लोक’ का पूरा सीजन देख लिया था. मुझे पता था कहानी, स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह शो शानदार है. अब यह देखकर कि लोगों को यह शो कितना पसंद आ रहा है, मैं बस यह कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा. मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि इतनी शानदार सीरीज प्रोड्यूस की. उन्हें अपनी टीम पर बहुत भरोसा है. हमारे भाईजी कर्णेश भी शामिल हैं. शाबाश भाई.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










