कौन है तृप्ति डिमरी, जो बनेंगी अनुष्का शर्मा की भाभी! कोजी फोटो शेयर कर कर्णेश संग रिश्ते को किया कंफर्म

Published by : Ashish Lata Updated At : 02 Jan 2023 6:01 PM

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा कला फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को डेट कर रहे हैं. दरअसल तृप्ति ने कर्णेश संग रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों एक दूसरे को प्यार से हग करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी इन-दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. खबर है कि वह अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा को डेट कर रही हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कर्णेश संग रोमांटिक फोटोज शेयर की है, जिसमें दोनों को प्यार से गले लगते देखा जा सकता है. फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”माई लव”. दोनों की रोमांटिक तस्वीर सामने आने के बाद से इनके रिलेशनशिप में होने की चर्चा तेज हो गई है. फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं.

रिलेशनशिप में हैं तृप्ति डिमरी-कर्णेश शर्मा

हालांकि तृप्ति डिमरी या कर्णेश शर्मा किसी ने भी अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात नहीं की है. तृप्ति ने 2017 में फिल्म पोस्टर बॉयज से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. वह नेटफ्लिक्स की फिल्म कला, बुलबुल और रोमांटिक ड्रामा लैला मजनू में नजर आ चुकी हैं. कला और बुलबुल दोनों को कर्णेश के प्रोडक्शन बैनर क्लीन स्लेट फिल्मज की ओर से समर्थित किया गया था.

https://www.instagram.com/p/Cm5rzDoquao/
शादी को लेकर तृप्ति डिमरी ने कही थी ये बात

तृप्ति डिमरी ने हाल ही में ईटाइम्स के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बातचीत की थी. उनसे पूछा गया था कि क्या वह किसी को डेट कर हैं. जिसपर तृप्ति ने कहा कि ‘जहाज पहले ही रवाना हो चुका है.’ उसी चैट में, अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, शादी के बंधन में बंधने के लिए अभी मेरे पास कम से कम 7-8 साल हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो तृप्ति को आखिरी बार म्यूजिकल ड्रामा कला में देखा गया था, जहां उन्होंने एक प्रताड़ित और प्रतिभाशाली सिंगर की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से काफी तारीफ मिली थी. सभी ने जमकर तारीफ की थी. कहा जा रहा है कि तृप्ति की अपकमिंग फिल्म रोला और रणबीर कपूर की एनिमल में है.

Also Read: Tamannaah Bhatia Boyfriend: कौन है विजय वर्मा, जिसे डेट कर रही हैं तमन्ना, जानें उनके बारे में सबकुछ

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola